चंडीगढ़, 04.05.24- भाजपा प्रदेश कार्यालय में मलोया और सेक्टर 56 के करीब 500 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें अधिकांश लोग कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दलों जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके भाजपा में शामिल होने पर प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा,प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल और प्रदेश प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने सभी का पार्टी में शामिल होने पर पटका डालकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा एसपी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित खैरवाल,महामंत्री संजय टांक मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज देश का मूड भाजपा के पक्ष में है और तीसरी बार भाजपा प्रचंड वोट हासिल कर सत्ता में 400 से अधिक सीटों के साथ विजयी होकर सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने 10 साल पहले वह दौर भी देखा जब भ्रष्टाचार,आतंकवाद और अपराधों का बोलबाला था। देश की प्रगति के लिए दस साल पहले स्कीमों के नाम पर सिर्फ स्कैम थे,लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हालात पर काबू पाया और पिछले 10 वर्षों में विभिन्न योजनाओं से भारत में विकास की क्रांति आई।

उन्होंने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। खेल,शिक्षा,उद्योग,विदेश नीति और नई शिक्षा नीति के साथ सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत ने इतिहास रचा है। जिस देश में दस साल पहले पाताल से लेकर आकाश तक स्कैम हो रहे थे,वहीं 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश की दिशा दशा बदली है। दूसरे देशों में भी भारत ने अपनी प्रतिष्ठा का झंडा गाड़ा है। शनिवार को भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों लोगों से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपील की कि वे एक जून तक भाजपा को विजयी बनाने के लिए पूरी इच्छा शक्ति से काम करें,ताकि चंडीगढ़ की लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन 60 प्रतिशत से अधिक वोटों से जीत कर संसद में पहुंचे। इस मौके पर विशाल टांक और विकास टांक,ऋषिराज और कृष्ण कुमार सन्नी राणा इत्यादि मौजूद रहे।