चण्डीगढ़, 05.05.24- : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कृष्ण लाल बवेजा को चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया है जबकि पूर्व पार्षद नरेश कुमार को चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया है।
कृष्ण लाल समाजिक धार्मिक संस्थानों से जुड़े हुए नेता हैं। आज उन्हे सांसद प्रत्याशी मनीष तिवारी और चण्डीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्की ने नियुक्ति पत्र दिया। कृष्ण लाल और नरेश कुमार ने अपनी नियुक्ति के लिए मनीष तिवारी और लक्की का धन्यवाद किया