BILASPUR, 22.03.25आज दिनांक 21-03-25 को श्री मंजीत कुमार लखनपाल की अध्यक्षता में दी अमरपुर कृषि सेवा सहकारी सभा समिति पनौल तहसील घुमारवीं का साधारण अधिवेशन संपन्न हुआ, जिसमें कार्यकारणी के पदाधिकारी व सभा के सदस्य उपस्थित रहे | अधिवेशन में 70/849 सदस्य शामिल रहे |

सभा के अधिवेशन में निम्न प्रस्ताव पारित किए गये |

सभा में भर्ती किए गए नए सदस्यों की स्वीकृति बारे |

सभा के अंकेक्षण पत्र वर्ष 2023-24 के अनुमोदन बारे |

सभा की अधिकतम ऋण सीमा निर्धारित करने बारे |

सभा के वर्ष 2023-24 के लाभ वितरण बारे |

सभा के वर्ष 2024-25 के अंकेक्षण विभागीय आदेश आदेशानुसार करवाने बारे |

सेल काउंटर सुकड़ी में खोलने बारे |

दैनिक बहुउद्देशीय कर्मचारी नियुक्त करने बारे |

सदस्यों को 15% लाभांश देने बारे |

पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन इकाई अमरपुर पनौल को सभा के सभागार में बैठकों हेतु निशुल्क सुविधा बारे |

सभा की पुरानी धरातल वाली दुकानों के ऊपर प्रथम मंजिल निर्माण करने बारे |

इस बैठक में उप-प्रधान जयदेव ठाकुर, रूप सिंह ठाकुर, रमेश चंद संख्यान, नरेश कुमार, प्रीतम सिंह, पूर्व सदस्य रामदास, सचिव अमर सिंह ठाकुर, सह सचिव पंकज ठाकुर, विजय सिंह चंदेल, दिलीप सिंह, जगदीश ठाकुर, मंजीत ठाकुर, रूप सिंह, राजकुमार, उप-प्रधान पनौल आदि 70 के लगभग सदस्य उपस्थित रहे !