चण्डीगढ़, 29.03.25- : प्राचीन शिव मन्दिर खेमपुरी शिवालय, सेक्टर 24 के पुजारी आचार्य चन्द्र भूषण जी ने बताया कि 29 मार्च दिन शनिवार को चैत्र अमावस्या सूर्य ग्रहण भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार दोपहर ग्रहण प्रारम्भ ग्रहण प्रारम्भ घं 14:21 मि, ग्रहण मध्य घं 16:17 मि, व ग्रहण समाप्त घं 18:14 मि तक घटित होगा। सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी शहर में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं रहेगा, ना ही यहां सूतक का कोई विचार किया जाएगा। यह खण्ड सूर्य ग्रहण यूरोप के अधिकतर देशों, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका के देश, उत्तरी अमेरिका की पूर्वी क्षेत्र, उत्तरी रुस, दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग, अटलांटिक तथा आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा।

29 मार्च शनिवार को शनेश्चरी अमावस्या उत्तराभाद्रपद नक्षत्र ब्रह्म योग में बहुत ही शुभदायक है। शनिश्चरा अमावस्या के दिन सुबह उठ करके गंगाजल पानी में डालकर के स्नान करना चाहिए। लोग हरिद्वार, प्रयाग जा कर के गंगा स्नान कर सकते हैं। जो लोग नहीं जा सकते हैं वह लोग घर में ही पानी में गंगाजल डाल करके स्नान करें। भगवान का पूजन करें और विशेष करके गौ माता की सेवा करें। गौ माता को हरा चारा दें। संत ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें व जप-तप, पूजा-पाठ, हवन आदि करके पुण्य के भागी बनें।