हिसार, 02.12.25-- अग्रोहा धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन में आज भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित धर्म प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी के अनेकों रूप थे। भगवान श्री कृष्ण भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार थे। उन्हें एक पूर्ण अवतार माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण जी ने धर्म की स्थापना और अधर्म का नाश करने के लिए अवतार लिया था। भगवान श्री कृष्ण जी ने कंस का वध करके बुराई का अंत करने का काम किया था।

बजरंग गर्ग ने कहा कि पूर्णिमा के पावन पर्व पर 4 दिसंबर को प्रातः 10:30 बजे भव्य भजन समारोह, संस्कृतिक कार्यक्रम, छप्पन भोग, सवामणि व भंडारे का आयोजन रहेगा। त्रिलोक महाराज ने बताया कि मृत्यु से अभय चाहते हैं तो उसे भगवान से नाता जोड़ो तथा 28 प्रकार के नरकों के बारे में बताते हुए अजमल की कथा सुनाई। नारायण नाम से तर गया तथा जिस घर में पूजा पाठ होती है, वह घर मंदिर जैसा लगता है। प्रहलाद चरित्र सुनते हुए समुद्र मंथन की लीला बताते हुए राजा सागर के 60 हजार पुत्रों की गंगा के अवतारण से मुक्ति राम जन्म की कथा एवं बधाई गाते हुए भगवान श्री कृष्ण जी जन्म को मनाते हुए बधाई का आनंद लेते हुए सभी भक्त सराबोर हो गए।

इस अवसर पर ओमप्रकाश बरवाला, ब्रह्मानंद गोयल भट्टू, घीसा राम जैन आदमपुर, सतीश बंसल उकलाना, पवन बंसल, निरंजन असरावां, जगदीश गोदारा, सुमित गर्ग, मनीष गर्ग, संदीप कुमार आदि प्रतिनिधि में भारी संख्या में कथा में भाग लिया।