चण्डीगढ़, 02.02.26 : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो), चण्डीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग द्वारा जीतो बिज़नेस नेटवर्किंग (जेबीएन) के शुभारंभ अवसर पर आयोजित बिज़नेस नेटवर्किंग कार्यक्रम आरंभ आज द ललित, चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक जैन उद्यमियों, व्यवसायियों एवं प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की।
इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा राज्यपाल का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जेबीएन उद्यमियों को आपसी सहयोग, नैतिक व्यापार और मजबूत नेटवर्किंग के माध्यम से नए व्यावसायिक अवसर प्रदान करेगा तथा युवा उद्यमियों और एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाएगा।
यह आयोजन जीतो चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन लोकेश जैन, उपाध्यक्ष धर्म बहादुर जैन एवं महावीर जैन, मुख्य सचिव सुनील जैन, संयुक्त सचिव समीर जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर जैन, तथा जीतो चंडीगढ़ यूथ विंग से अक्षित जैन एवं सम्यक जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
जेबीएन चंडीगढ़ चैप्टर का संचालन आकाश जैन (कन्वीनर) एवं अजय जैन (को-कन्वीनर) द्वारा किया जाएगा। साथ ही रेफरल एवं इंस्पायर ग्रुप में मनीष जैन, सुश्री रूपल जैन एवं श्री अक्षय जैन अपनी जिम्मेदारियाँ निभाएंगे।
“आरंभ” कार्यक्रम जीतो चंडीगढ़ चैप्टर एवं यूथ विंग के लिए एक महत्वपूर्ण पहल रहा, जिसने जैन समाज के व्यापारिक नेटवर्क को संगठित करने की दिशा में एक सशक्त कदम रखा।