06 फरवरी, 2026
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
आज दिनांक 06 फरवरी, 2026 को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में आज भारत सरकार के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सजीव प्रसारण एवं सामूहिक अवलोकन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से परीक्षा से जुड़े तनाव, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा जीवन मूल्यों पर किए गए संवाद ने सभी को गहराई से प्रभावित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन से उन्हें परीक्षा के डर से मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की प्रेरणा मिली। उन्होंने यह भी बताया कि पढ़ाई को बोझ न मानकर सीखने की प्रक्रिया के रूप में अपनाने का संदेश अत्यंत उपयोगी रहा।
विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों बल्कि शिक्षकों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध हुआ है। प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए तनाव प्रबंधन, संवाद, और सहानुभूतिपूर्ण शिक्षण के विचार शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने में सहायक हैं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी का सीधा संवाद विद्यार्थियों में सकारात्मक दृष्टिकोण, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयी शिक्षा को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा प्रधानमंत्री महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा यह संकल्प लिया गया कि उनके संदेशों को दैनिक जीवन में अपनाकर परीक्षा के साथ-साथ जीवन में भी सफलता प्राप्त की जाएगी।
================================================
10 तक बिजली बिल जमा करवाएं लंबलू उपमंडल के अधीन आने वाले उपभोक्ता
हमीरपुर 07 फरवरी। विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता ज्ञान चंद भाटिया ने कहा कि उपमंडल के अंतर्गत आने वाले घरेलू , व्यावसायिक, सरकारी आदि उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 10 फरवरी तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।
उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
===============================================
ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर कंपनी में 100 पदों के लिए साक्षात्कार 9 को
हमीरपुर 07 फरवरी। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी ईस्टमैन ऑटो एंड पॉवर लिमिटेड की प्रोडक्शन, मैंटेनेंस और क्वालिटी कंट्रोल विंग में ट्रेनी के 100 पदों को भरने के लिए 9 फरवरी को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं फेल, दसवीं पास, बारहवीं पास, स्नातक और इलेक्ट्रिशियन एवं फीटर ट्रेडों के आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। इनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 88947-18867 पर संपर्क किया जा सकता है।
====================================================
आईटीआई धर्मशाला में कैंपस साक्षात्कार 10 फरवरी को
धर्मशाला, 07 फरवरी: आईटीआई धर्मशाला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने जानकारी दी है कि आईटीआई धर्मशाला में 10 फरवरी 2026 को हैन्ड टूल्स बनाने वाली कंपनी एच.आर. इंडस्ट्रीज जालंधर द्वारा कैम्पस इंटरव्यू लिया जायेगा।
इस कैम्पस इंटरव्यू में 2020 से 2026 तक के पास आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते है। इस दिन मशीनिस्ट, फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मकैनिक, मोटर व्हीकल मैकेनिक और फूड प्रोडक्शन आदि के कुल 70 पद भरे जायेंगे। कंपनी द्वारा चयनित होने पर अभ्यर्थियों को 18 हजार 693 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त निःशुल्क आवास व अन्य सुविधायें प्रदान की जायेंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 10 फरवरी 2026 सुबह 10ः00 बजे संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और उनकी फोटो स्टेट प्रतियां व 3 फोटोग्राफ लेकर आयें। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9779461331, 981599210 पर संपर्क कर सकते हंै।
प्राचार्य