हिसार, 11.02.26- श्री प्रयागगीरी शिवालय ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग नेतृत्व में भव्य आयोजन हुआ। जिसमें महामंडलेश्वर साध्वी करुणागिरी ने श्रीमद्व भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन माता साध्वी करुणागिरि ने बताया कि मानव को अपना आने जीवन परलोक सुधराना है तो स्वयं को प्रभु के चरणों में समर्पित करना चाहिए। हमें अपना जीवन प्रभु कथा का वाचन,श्रवण और कीर्तन करना चाहिए। अतिथि और ईश्वर सदैव आदरणीय होते हैं। हमें इनका सम्मान दिल खोलकर वैसे ही करना चाहिए , जैसे विदुर दम्पति भगवान श्री कृष्ण का किया। जीवन रथ की लगाम भगवान को सौंपकर अपना हर कार्य करते जीवन व्यतीत करना चाहिए। हमें वरदान मिले या श्राप, सुख मिले या दुःख, जय मिले या पराजय, मान मिले या अपमान, हर स्थिति में हमारा विश्वास नहीं डगमगाना चाहिए। संत, महात्मा पुरषों और भगवत कृपा से पापी, कुकर्मी और राक्षसी प्रवृत्ति वाले व्यक्ति के घर में भक्त जन्म लेते हैं । जिनके कारण स्वयं भगवान उनके घर वामन रूप माँगने आते हैं । बजरंग गर्ग ने आए हुए अतिथि डॉ सुरेंद्र गुप्ता, चरण दास गुप्ता, पूर्व मेयर गौतम सरदाना, दीपक गर्ग झज्जर वाले, सज्जन गुप्ता, विपन गोयल, पंकज दीवान, एन के गोयल, सुरेंद्र बजाज, रमेश कुमार, राहुल मित्तल, चेतन कुमार, दर्शन खुराना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बजरंग गर्ग ने धर्म प्रेमियों संबोधित करते हुए कहा कि आज की कथा में वामन अवतार का स्मरण किया गया व वामन अवतार की भव्य झांकी दिखाई गई और कल भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव एक नंदोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। श्री गर्ग ने कहा की भागवत कथा लगातार दोपहर 3:30 बजे से 6:30 बजे तक 14 फरवरी तक 7 दिन चलेगी। इस अवसर पर इंद्र कुमार शर्मा, जगत नारायण, सुरेंद्र सिंगला, नारायण दास बंसल, प्रवीण जैन, डॉक्टर के के वर्मा, ओमप्रकाश असीजा, महेंद्र कुकरेजा, मदन लाल, वीर भान बंसल आदि धर्म प्रेमियों ने भारी संख्या में भाग लिया।