चण्डीगढ़15.02.26- : केशव मेमोरियल समिति और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, सेक्टर 61 के सक्रिय सहयोग से पीजीआई की टीम के समन्वय से, आरडब्ल्यूए सेक्टर 61, चंडीगढ़ ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। आरडब्ल्यूए 61 के अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन का स्वागत किया। आरएसएस से मुनिसार, गोपाल शुक्ला, वरिष्ठ उप महापौर जसमनप्रीत सिंह और भाजपा चंडीगढ़ की टीम भी इस अवसर पर उपस्थित हुए। 54 खूनदाताओं ने रक्तदान किया। ये जानकारी संस्था के सचिव शीश पाल ने दी।