हिसार, 20.02.26- - वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा के विकास पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को वार्षिक बजट में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल बनाने की मंजूरी देनी चाहिए। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में हरियाणा सरकार को ट्रामा सेंटर बनाना चाहिए। बजरंग गर्ग में कहा कि मेडिकल कॉलेज में हजारों कैंसर के मरीज इलाज करवाने के लिए आते हैं मगर मेडिकल कॉलेज में कैंसर का अस्पताल ना होने के कारण कैंसर मरीजों को निराशा हाथ लगती है जबकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान राज्यों के मरीज इलाज करने के लिए आते हैं।
बजरंग गर्ग ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज महंगा होने के कारण मरीज अपना इलाज नहीं करवा पाते इसलिए सरकार को तुरंत प्रभाव से वार्षिक बजट में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल बनाने की मंजूरी देनी चाहिए ताकि जरूरतमंद कैंसर मरीज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अपना आसानी से इलाज कर सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज नेशनल हाईवे नंबर 9 पर बना हुआ है। रोड पर हर रोज एक्सीडेंट होते रहते हैं। जबकि अग्रोहा के चारों तरफ 120 किलोमीटर की दायरे में कोई भी ट्रामा सेंटर नहीं है।मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर ना होने के कारण काफी मरीज को अपनी जान तक गवानी पड़ी है। सरकार को ट्रामा सेंटर बनाने की मंजूरी देनी चाहिए ताकि एक्सीडेंट मरीजों का मौके पर ही सही इलाज अग्रोहा मेडिकल में हो सके।इस अवसर पर चूड़ियां राम गोयल टोहाना,अनंत अग्रवाल बरवाला, घीसाराम जैन आदमपुर, सुरेंद्र मित्तल फतेहाबाद, कीर्ति गर्ग सिरसा, महेश अग्रवाल मथुरा, पवन गर्ग, ऋषि राज गर्ग, निरंजन गोयल,संदीप कुमार आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।