चण्डीगढ़,27.03.26- : राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन (आरएचएसएस), चण्डीगढ़ द्वारा चैत्र नवरात्र और रामनवमी के पावन अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनका आभार व्यक्त करना था।
संगठन की ओर से चयनित महिलाओं को माँ दुर्गा की तांबा-पीतल से निर्मित सुंदर मूर्ति, श्रद्धा की प्रतीक ओढ़णी और व्रत की शुद्ध खाद्य सामग्री सप्रेम भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महासचिव लक्ष्मी शंकर चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, सचिव एवं सांस्कृतिक सलाहकार रमन चतुर्वेदी व मीडिया इंचार्ज कमलेश ने समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका और उनके सेवा भाव की सराहना की। संगठन अधिकारियों ने महिलाओं को माँ दुर्गा की मूर्तियाँ भेंट कर उन्हें शक्ति स्वरूपा मानकर उनका वंदन किया ।
संगठन ने इस पहल के माध्यम से समाज में सनातन मूल्यों के संरक्षण और नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व को साझा किया।