CHANDIGARH,28.03.26-सनातन परंपराओं के अनुसार, भाविप दक्षिण -1 चंडीगढ़ शाखा और श्री सनातन धर्म मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट सेक्टर 48 चंडीगढ़ ने राम नवमी के पावन अवसर पर विधिवत रूप से सेक्टर 48 के पार्किंग में कन्या पूजन किया । इस में लगभग 75 कन्याओं व् 20-25 छोटे बालकों को तिलक लगा कर, कलावा बांध कर तथा फल, जूस, बिस्किट्स व् दक्षिणा दे कर पूजन किया गया ।

इस कार्यक्रम में भाविप चंडीगढ़ के संरक्षक श्री तिलक राज वधवा, प्रांत अध्यक्ष डॉ एम के विरमाणी, पूर्व प्रांत अध्यक्ष श्री पी के शर्मा, साउथ जिला महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक श्रीमती उमा सिंघल, जिला संस्कार संयोजक श्री देवेंद्र कपूर , शाखा अध्यक्ष श्री एस आर शर्मा, सचिव श्री शक्ति शर्मा व् कोषाध्यक्ष श्री सतीश कुमार समेत शाखा के 15 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य ( चार महिला सदस्य ) उपस्थित रहे । भाविप दक्षिण-1 शाखा अपने संस्कार परिकल्प के तहत यह कार्यक्रम हर छमाही करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी ।