हिसार, 30.03.26-- जीएनजेएन गोइन्का गर्ल्स स्कूल का वार्षिक रिजल्ट पर स्कूल के कार्यक्रम उत्सव में संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें छात्रों व उनके पैरेंट्स ने भाग लिया। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा की जीएनजेएन गोइन्का गर्ल्स स्कूल शिक्षा व खेलकूद में हमेशा हरियाणा में अव्वल स्थान पर रहा है। गोइन्का स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक संस्कार भी दिए जाते हैं।

बजरंग गर्ग ने कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक परिणाम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ घोषित किए गए। इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों के उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए न केवल अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय का नाम उच्च किया है। परिणाम से छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में अपनी प्रतिभा व लगन का परिणाम देते हुए उच्च अंक प्राप्त किया है। जो पिछले वर्ष के तुलना में इस वर्ष बेहतर परिणाम रहा स्कूल की मुख्य अध्यापिका ने बताया कि छात्राओं का वार्षिक रिजल्ट बहुत अच्छा आया और हमारा स्कूल का परिणाम बहुत अच्छा आता है। हमारा स्कूल अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देता है जो आम जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। बजरंग गर्ग ने फर्स्ट, सेकंड, थर्ड, आये हुए बच्चों को स्मृति चिन्ह, गिफ्ट व प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंगला, ओमप्रकाश असीजा,नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, रमेश लोहिया, प्रवीण जैन, जगत नारायण, सत्येंद्र गोयल, श्रीमती अंगूरी देवी, शालू बंसल, सविता जेटली, सुषमा, शर्मा नीतू गर्ग, मीनाक्षी शर्मा, कविता गेरा, पूजा शर्मा, वंदना मौर्य, रेनू बाला, राजरानी, रविंद्र शर्मा, विनोद कुमार, दीपक कुमार,जसराम वर्मा आदि प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।