खबली दोसड़का से एचएलबी नादौन रोड 15 मई यातायात के लिए बंद
धर्मशाला, 22 अप्रैल: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि देहरा उपमंडल के अन्तर्गत खबली दोसड़का से एचएलबी नादौन रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 23 अप्रैल से 15 मई 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए कथोग से सिहोरपई मार्गं का उपयोग किया जाएगा। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।
===============================================
22 मई तक रैत-नेरटी-कोहला रोड यातायात के लिए रहेगा बंद
धर्मशाला, 22 अप्रैल: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि शाहपुर उपमंडल के अन्तर्गत रैत-नेरटी- कोहला रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 23 अप्रैल से 22 मई 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए रैत-कुठार चैक चुरथा रोड, पुहाड़ा चुरथा रोड और हरनेरा-बडंज-तत्वानी मार्गों का उपयोग किया जा सकता है।
=================================================
टेक्निकल एसोसिएट के 40 पद के लिए साक्षात्कार 24 अप्रैल को
धर्मशाला, 22 अप्रैल: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि एचएमसीई-वैली प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना द्वारा टेक्निकल एसोसिएट के पुरूष एवं महिला के 40 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व आईटीआई सभी टेªड्स एवं डिप्लोमा (मैकेनिकल, आॅटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्राॅनिकस) तथा आयु 18 से 32 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को 17 हज़ार 500 रुपये से 22 हज़ार 500 रुपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 24 अप्रैल को उप रोज़गार कार्यालय, बरोह सुबह 10ः00 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
===========================================
17 मई को होगा मतदान, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम का चुनाव शेड्यूल जारी
धर्मशाला, 22 अप्रैल: नगर निगम धर्मशाला के वार्ड संख्या 1 से 17 तथा पालमपुर के वार्ड संख्या 1 से 15 तक पार्षदों के चुनाव हेतु चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही दोनों नगर निगमों के के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव भी प्रचलित अधिनियम एवं नियमों के अनुसार संपन्न होंगे।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमरा बैरवा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 02 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सम्बन्धित सहायक निर्वाचन अधिकारी-सह-उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 04 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 06 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। मतदान केंद्रों की सूची 29 अप्रैल 2026 तक सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि चुनाव होता है, तो मतदान 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक संपन्न होगा तथा मतों की गणना 31 मई 2026 को प्रातः 9 बजे से नगर निगम धर्मशाला के लिए नगर निगम मुख्यालय धर्मशाला तथा नगर निगम पालमपुर के लिऐ नगर निगम मुख्यालय पालमपुर में की जाएगी।
==========================================
रसोई गैस की आपूर्ति से संबंधित शिकायतों व समस्याओं के लिए अधिकारियों के नम्बर जारी
धर्मशाला, 22 अप्रैल: जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा स्थित धर्मशाला पुरूषोतम सिंह ने जानकारी दी है कि यदि किसी भी उपभोक्ता को रसोई गैस (एलपीजी) की आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या है, तो उपभोक्ता धर्मशाला ग्रामीण के लिए निरीक्षक रणबीर सिंह के मोबाइल नंबर 97366-12011, धर्मशाला शहरी और पंचरूखी के लिए निरीक्षक मीरा बाई के मोबाइल नंबर 94182-13884, बैजनाथ के लिए निरीक्षक बलदेव बलौरिया के मोबाइल नंबर 84377-30491, लम्बागांव के लिए निरीक्षक ऋिचा सैनी के मोबाइल नंबर 94187-10390, भवारना तथा सुलह के लिए निरीक्षक सुभाष चन्द के मोबाइल नंबर 82196-17344, नगरोटा बगवां के लिए निरीक्षक मनजीत सिंह के मोबाइल नंबर 70184-62107, कांगड़ा के लिए निरीक्षक तरूण सूद के मोबाइल नंबर 82198-95316, नगरोटा सूरियां के लिए निरीक्षक तरूण सूद के मोबाइल नंबर 82198-95316, देहरा के लिए निरीक्षक अभिमन्यू के मोबाइल नंबर 98825-09828, परागपुर के लिए निरीक्षक संजय कुमार के मोबाइल नंबर 86289-08627, नूरपुर के लिए निरीक्षक मनोज कुमार के मोबाइल नंबर 86797-81482, इन्दौरा के लिए निरीक्षक अजय कौंडल के मोबाइल नंबर 70181-61793, फतेहपुर के लिए निरीक्षक सुरिन्द्र राठौर के मोबाइल नंबर 89881-68200, रैत के लिए निरीक्षक रणबीर सिंह के मोबाइल नंबर 97366-12011 संपर्क कर सकते है।
इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी एलपीजी गैस सम्बन्धी शिकायतों के निवारण हेतु नोडल अधिकारी सुरेश कुमार के मोबाइल नंबर 98058-73373 तथा सुनील कुमार के मोबाइल नंबर 98051-00048 पर भी अपनी शिकायत कर सकते है तथा दूरभाष संख्या 01892.222877 पर भी सम्पर्क कर सकते हंै।