चंडीगढ़, 25.04.26-, Residents Welfare Association, Cat-II Flats, MHC, सेक्टर 13, चंडीगढ़ की वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन रविवार को शाम 5:30 बजे पार्क नंबर 6 (मकान नंबर 5505-5528 के सामने) में किया गया। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान श्री जी. एस. बराड़ ने की।
इस अवसर पर समाजसेवी श्री तलविंदर सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कीर्तन से हुई, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार हुआ। इसके पश्चात श्री तलविंदर सिंह जी को सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 150 लोगों की उपस्थिति रही। कीर्तन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा उपस्थित जनों के लिए स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जनरल सेक्रेटरी श्री राकेश अग्रवाल (एडवोकेट), वाइस प्रेसिडेंट श्री सुदेश कटोच, सेक्रेटरी श्री हरजीत सिंह, कैशियर श्री सुभाष चौधरी, लीगल एडवाइजर श्री साधु राम तथा कीर्तन मंडली इंचार्ज श्री ए.एन. चावला शामिल थे।
सभा के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई और सदस्यों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने आगामी नगर निगम चुनावों में श्री तलविंदर सिंह जी का समर्थन करने का आश्वासन भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।