CHANDIGARH, 04.05.26-हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ की मासिक बैठक रविवार 3 मई, 2026 को सामुदायिक केंद्र सेक्टर 42 चंडीगढ़ में महासभा की अध्यक्ष प्रिथी सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महासभा द्वारा हिमाचल दिवस, वार्षिक समारोह एवं विक्रमी संवत के साथ महासभा के कैलेंडर का विमोचन अप्रैल में किया गया था जिसके आय व्यय का ब्यौरा आज कार्यकारिणी के समक्ष रखा गया तथा सर्व समिति से पास किया गया। सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा एक-एक करके इस महोत्सव में जो कमियां रही थी उसके बारे में पूछा गया तथा जो कमियां इस प्रोग्राम में रही उसके बारे में सुझाव भी दिए गए। तथा सभी सदस्यों ने आश्वाशन दिलाया कि आगे जो भी महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम किया जाएगा उसे सफल बनाने में सभी का पूर्ण सहयोग रहेगा।

महासभा के अध्यक्ष प्रीति सिंह प्रजापति ने आए हुए सभी कार्यकारिणी सदस्यों का इस समारोह को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। तथा मासिक बैठक के अंत में महासभा के अध्यक्ष प्रिथी सिंह प्रजापति जी ने जो शब्द कहे सभी कार्यकारिणी सदस्य स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि वह तकरीबन 1 वर्ष से अस्वस्थ चल रहे हैं एवं डॉक्टरों की भी सलाह है कि वह ज्यादा से ज्यादा आराम करें तभी सेहत में सुधार होगा साथ में ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि उन्हें व्यक्तिगत थोड़ा समय चाहिए। इसलिए वह कार्यकारिणी में बदलाव करेंगे तथा उसके उपरांत महासभा को उनकी अनुपस्थिति में पिछले कार्यकाल में महासचिव रहे एवं वर्तमान में उपप्रधान श्री रमेश सहोड़ जी महासभा का कार्यभार संभालेंगे। जिसमें किसी भी महासभा के सदस्य को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। जिसके जवाब में कोई भी कार्यकारिणी सदस्य कोई जवाब नहीं दे सका ना ही किसी ने कोई विरोध किया। लेकिन सभी सदस्यों ने यही दुआएं दी की वह जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो एवम् दुबारा महासभा का मार्ग दर्शन करें ।