CHANDIGARH, 24.05.26-महाजन सभा चंडीगढ़ ने आज (24.05.2026) को शादी योग्य बच्चों के परिवारों को बच्चों के लिए उपयुक्त रिश्ते चुनने में सहायता के लिए *वर-वधु परिवार मिलन दिवस * का आयोजन किया l
इसमें करीब 90 परिवारों ने हिस्सा लिया जो कि चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला के इलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों (अमृतसर, जालंधर,गुरदासपुर, बटाला, लुधिआना, यमुनानगर, हिसार,सुजानपुर तिहरा, मंडी, काँगड़ा इत्यादि) से सम्मिलित हुए l
इसके बारे मेँ बात करते हुए महाजन सभा चंडीगढ़ के प्रधान श्री राम मूर्ति महाजन जी ने बताया कि यह भारत वर्ष में महाजन बिरादरी मेँ अपनी तरह का पहला प्रयास है l इसकी सफलता को देखते हुए इसे हर वर्ष 2-3 बार आयोजित करने पर विचार करेंगे l
आयोजन समिति के सदस्य श्री उमा कांत मेहता ने बताया कि आज के आयोजन में चार परिवार अपने बच्चों के रिश्ते में कामयाब हुए हैँ l साथ ही 5-6 परिवार भी रिश्ते को पूर्ण करने की ओर हैँ l यह इस समारोह की सफलता है तथा महाजन सभा चंडीगढ़ में महाजन बिरादरी का विश्वास है l भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे l