NEWS RECEIVED FROM DPRO SOLAN FOCUSING DC SOLA N मनमोहन शर्मा AND OTHER NEWS
May 27, 2026 03:36 PM
सोलन-दिनांक 27.05.2026
ग्राम पंचायत कसौली गड़खल के गुसाण वार्ड के मतदान केन्द्र में संशोधन
सोलन ज़िला के विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत कसौली गड़खल के वार्ड नम्बर-3 गुसाण के लिए अब पंचायत घर कसौली गड़खल मतदान केन्द्र निर्धारित किया गया है।
यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कसौली गड़खल के वार्ड नम्बर-3 गुसाण के लिए पूर्व में मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दोची था।
=================================================
सोलन-दिनांक 27.05.2026
द्वितीय चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूर्ण - मनमोहन शर्मा
86 ग्राम पंचायतों में कुल 119744 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
524 मतदान केन्द्र किए गए स्थापित
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला में 28 मई, 2026 को द्वितीय चरण में होने वाले पंचायती राज संस्थानों के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान का समय प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि 28 मई, 2026 को सोलन ज़िला की कुल 86 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन ग्राम पंचायतों में कुल 119744 मतदाता हैं। इनमें 61019 पुरुष तथा 58725 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए कुल 524 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (निर्वाचन) ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की 09 ग्राम पंचायतों में 11709 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 5993 पुरुष तथा 5716 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड धर्मपुर में द्वितीय चरण के निर्वाचन में मतदाताओं के लिए कुल 57 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की 10 ग्राम पंचायतों में 11028 मतदाता हैं। इनमें 5639 पुरुष तथा 5389 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड कण्डाघाट में मतदाताओं के लिए कुल 52 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की 19 ग्राम पंचायतों में 24848 मतदाता हैं। इनमें 12582 पुरुष तथा 12266 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड कुनिहार के मतदाताओं के लिए कुल 107 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में 41689 मतदाता हैं। इनमें 21407 पुरुष तथा 20282 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड नालागढ़ में द्वितीय चरण के निर्वाचन में मतदाताओं के लिए कुल 178 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों में 13978 मतदाता हैं। इनमें 7122 पुरुष तथा 6856 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड पट्टा की 09 ग्राम पंचायतों के मतदाताओं के लिए कुल 55 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की 13 ग्राम पंचायतों में 16492 मतदाता 28 मई, 2026 को अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 8276 पुरुष तथा 8216 महिला मतदाता हैं।
विकास खण्ड सोलन के मतदाताओं के लिए कुल 75 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद 28 मई, 2026 को ही वार्ड सदस्य, उप प्रधान व प्रधान पद के लिए मतगणना होगी तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।
मनमोहन शर्मा ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि मतदान अवश्य करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं निर्णय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook