हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय।
दिनाँक : 03-07-2026
कोलकाता पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां पीठासीन अधिकारी सम्मेलन तथा विधायक औरिएन्टेशन कार्यक्रम में लिया भाग।
ख्
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज पूर्वाह्न 11:45 बजे वायुमार्ग द्वारा चण्डीगढ़ से दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहॅुँचे। जहाँ उन्होने समिति प्रणाली की समीक्षा हेतु आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन तथा 18वी पश्चिम बंगाल विधान सभा के नव निर्वाचित विधायकों के लिए पश्चिम बंगाल विधान सभा तथा लोक सभा में संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) के संयुक्त तत्वधान में आयोजित औरिएन्टेशन कार्यक्रम में भाग लिया। गौरतलब है कि यह लोक सभा सचिवालय के तहत एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है जो सांसदों, विधायकों, अधिकारियों तथा अन्य हितधारकों को संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतंत्र के मामलों में प्रशिक्षित करता है। यह संस्थान लोक सभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में काम करता है और प्रशासनिक रूप से लोक सभा महासचिव की देख रेख में संचालित होता है।
समिति प्रणाली की समीक्षा हेतु लोक सभा अध्यक्ष द्वारा 7 राज्य विधान मण्डलों की समिति का गठन किया गया है जिसके चेयरपर्सन मध्य प्रदेश विधान सभा के पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र सिंह तोमर हैं जबकि राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष बासूदेव देवनानी, उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, सिक्किम विधान सभा अध्यक्ष मिगंमा नोरबू शेरपा, उड़ीसा विधान सभा अध्यक्ष सूरमा पाड़ी तथा पश्चिम बंगाल विधान सभा अध्यक्ष रथिन्द्र बसु इसके सदस्य है।
पीठासीन अधिकारी सम्मेलन तथा नव निर्वाचित पश्चिम बंगाल विधान सभा सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित न्यू टाऊन कन्वेशन सैंटर में पश्चिम बंगाल विधान सभा द्वारा लोक सभा में “लोकतंत्र के लिए संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान” के आपसी तालमेल से किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान जहाँ विधान मण्डलों की समिति प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु समीक्षा बैठक की जाएगी वहीं नव निर्वाचित पश्चिम बंगाल विधान सभा सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए 7 सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। तीसरे सत्र की अध्यक्षता हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां करेंगे तथा लोक सभा सदस्य एन0 के0 प्रेमचन्द्रन भी सत्र के दौरान उनके साथ मौजूद रहेंगे। राज्य सभा सचिवालय के पूर्व संयुक्त सचिव प्रदीप चतुर्वेदी एक विशेषज्ञ / मध्यस्थ के रूप में इस सत्र के लिए उपस्थित रहेंगे। इस सत्र के दौरान विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां विधायी कार्यों के साथ गैर सरकारी सदस्य बिल पर कार्यशाला में मौजूद पश्चिम बंगाल विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के साथ अपना अनुभव सांझा करते हुए सम्बोधन देंगे।
सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा किया गया जबकि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुवेन्दु अधिकारी, केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू, राज्य सभा के उप सभापति डॉ0 हरिवंश ने उदघाटन समारोह को सम्बोधित किया जबकि पश्चिम बंगाल विधान सभा अध्यक्ष रथिन्द्र बसु ने सभी गणमान्य के सम्मान में अपना सम्बोधन दिया।
इससे पूर्व हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां का कोलकाता पहुँचने पर पश्चिम बंगाल सरकार तथा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सम्मेलन तथा औरिएन्टेशन कार्यक्रम 3 व 4 जुलाई, 2026 को दो दिनों तक आयोजित किया जाएगा। हि0प्र0 विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने विधान सभा अध्यक्ष के साथ कोलकाता गए हैं।
सम्मेलन के दौरान विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने पश्चिम बंगाल के मुख्य मंत्री शुवेन्दु अधिकारी से मुलाकात की तथा उन्हें हिमाचल प्रदेश की ई-विधान प्रणाली तथा क्रिया-क्लापों बारे अवगत करवाया। विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की।