युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नई सोच के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है- बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम की इकाइयों का राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर विस्तार किया जा रहा है - बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम इकाई में युवा पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी दी जाएगी - बजरंग गर्ग

देश व प्रदेश की तरक्की में युवा पीढ़ी का बहुत बड़ा योगदान है - बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन के आदेशों पर चलकर अग्रोहा धाम के नेतृत्व में वैश्य समाज सामाजिक व धार्मिक कार्य में लगा हुआ है - बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश व प्रदेश में वैश्य समाज की हजारों संस्थाएं सेवा कर रही है - बजरंग गर्ग ‌

हिसार26.09.26-- अग्रोहा धाम में पूर्णिमा के पावन पर्व पर भव्य भजन समारोह, छप्पन भोग, भंडारा व वैश्य समाज की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश व प्रदेश में वैश्य समाज की हजारों संस्थाएं सेवा कर रही है। अग्रोहा धाम की इकाइयों का राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। अग्रोहा धाम की इकाई में युवा पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी दी जाएगी। बजरंग गर्ग ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। देश व प्रदेश की तरक्की में युवा पीढ़ी का बहुत बड़ा योगदान है जबकि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर अग्रोहा धाम के नेतृत्व में वैश्य समाज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अग्रोहा धाम की इकाईयां देश व प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा सेवा कार्यों में अपना योगदान देने में लगी हुई है। यहां तक की युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और नई सोच के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। युवाओं को अपनी संस्कृति, संस्कारों और सामाजिक जिम्मेदारियां से जोड़कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना प्राथमिकता होनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को आपसी भाईचारा, समानता, सहयोग व सेवा का संदेश दिया था। अग्रोहा धाम का उद्देश्य जरूरतमंद की मदद करना व शिक्षा को बढ़ावा देना है। अग्रोहा धाम का सामाजिक कुरीतियों को दूर करना तथा समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना भी है ताकि देश व प्रदेश का हर व्यक्ति मिलजुल कर देश की तरक्की के लिए अपना योगदान दे सकें। इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने आए हुए प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अग्रोहा गौशाला प्रधान राजेंद्र केडिया,अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, महासचिव ब्रह्मानंद गोयल भट्टू वाले, चूड़ियां राम गोयल टोहाना, अनंत अग्रवाल बरवाला, ऋषि राज गर्ग, आनंद गोयल, राजेंद्र बंसल, नरेश बंसल, महेश अग्रवाल मथुरा, ईश्वर गोयल, संदीप कुमार, रवि सिंगला, सुशील बंसल, ईश्वर गर्ग आदि प्रतिनिधियों भाग लिया।