चंडीगढ़, 15 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह अहम बैठक 16 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सोनीपत के पार्क ब्लू होटल में आयोजित होगी। बैठक में जेजेपी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व चेयरमैन, सभी जिला प्रभारी/अध्यक्ष, सभी हलका प्रभारी/प्रधान, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व जिला संयोजक, सभी प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश सह प्रवक्ता व जिला प्रवक्ता आदि हिस्सा लेंगे। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। बैठक में संगठन मजबूती, प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।