NEWS RECEIVED FROM DPRO HAMIRPUR FOCUSING DC HAMIRPUR गंधर्वा राठौड़ AND OTHER HAMIRPUR DISTRICT NEWS
November 05, 2026 05:30 PM
डीसी ने खाद्यान्नों के गोदाम और उचित मूल्य की दुकानों का किया औचक निरीक्षणहमीरपुर 05 नवंबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को कुठेड़ा में स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में खाद्यान्नों की भंडारण व्यवस्था, खाद्यान्नों की गुणवत्ता एवं स्टॉक, सफाई और अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद उपायुक्त ने गांव कुठेड़ा, री और चबूतरा में उचित मूल्य की दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन दुकानों के संचालकों एवं सेल्समैनों से खाद्यान्नों के स्टॉक एवं भंडारण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने खाद्यान्नों की गुणवत्ता, सही भंडारण एवं सफाई तथा इनके वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिला नियंत्रक आंचल कुमारी, जिला खाद्य अधिकारी अनीष ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook