चंडीगढ़ 7 दिसम्बर,2019 : तीन दिवसीयअंतर्राष्ट्रीय वास्तुकला महोत्सव 2019 का आयोजन गत 4 दिसम्बर से 6 दिसम्बर कोएम्स्टर्डम में आयोजितहुआ जिसमे ट्राइसिटी के जाने माने वास्तुकार अमन अग्रवाल द्वारा निर्मित भवनों को भी इस महोत्सव में रखा गया और उनके द्वारा तैयार किये गए डिजाईन की अन्तराष्ट्रीय मंच पर भी खूब प्रशंसा की गयी |

विश्व वास्तुकला महोत्सव आर्किटेक्ट्स के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समारोहों में से एक है, जो वास्तुकला के ऑस्कर के बराबर है। इसमें 70 से अधिक देशों के जानेमाने वास्तुकारों को आमंत्रित किया आया था जिसमे से भारत से अमन अग्रवाल भारतीय वास्तुकारों में से थे। 
गौरतलब है कि वास्तुकार अमन के प्रोजेक्ट्स को तीन अलग-अलग श्रेणियों के तहत प्रोजेक्ट्स, कम्प्लीटेड बिल्डिंग्स- हाउसिंग, कम्प्लीटेड बिल्डिंग्स- ऑफिस और फ्यूचर बिल्डिंग्स – हाउसको शॉर्टलिस्ट किया गया और उन्होंने उपरोक्त श्रेणी में उनके द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स का एम्स्टर्डम में लाइव प्रस्तुत किया।अमन के अनुसार महोत्सव में चयनकर्ताओं ने उनके द्वारा तैयार किये गए प्रोजेक्ट्स जिनमे से चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज के लिए स्टूडेंट हॉस्टल, पूर्ण भवन- आवास प्रोजेक्ट' को उच्च स्तर की मान्यता दी थी।
गौरतलब है कि यह परियोजना चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज, लांडरा, मोहाली के 25 एकड़ के परिसर में स्थित है। इस परियोजना को इसकी परिष्कृत और समझदार डिजाइनिंग के लिए सराहा गया था जो कि 1500 / रुपये प्रति स्क्वायर फीट से कम बजट में तैयार की गई थी।
वास्तुकला का यह प्रोजेक्ट चंडीगढ़ की आधुनिक वास्तुकला विरासत के अनरूप है, जबकि इसके अंदरूनी हिस्से में कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पंजाब और हरियाणा विधानसभा की तरह कीभावना का एहसास करवाता है।
अमन अग्रवाल, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने प्रसिद्ध वास्तुकार बी.वी. दोशी के सानिध्य में अपनी पढ़ाई पूरी की है | उन्होंने वर्ष 2008 में स्वयं प्रोजेक्ट्स को बनाने का काम शुरू किया और उनका ये सफ़र निरंतर गतिमान ही और नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है | उनके कार्य की सरहना देश में ही नहीं विदेश में भी की जाने लगी है | इसके लिए उन्हें कई मंचों परराष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर कई पुरस्कार प्रदान किये गए हैं जिनमें IGEN– DESIGN FORUM, 2014; INSIDE WORLD FESTIVAL OF INTERIORS (WAF) 2013 – SHOPS CATEGORY WINNER; ARCHITECTURE + DESIGN & CERA AWARDS - Young Enthused Architect Award -2013. IIID –MK National Award, (2012, 2010 and 2009) आदि कुछेक हैं |