हिसार-02,10.23-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में बापू महात्मा गांधी जी की 154 वीं जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने गांधी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि बापू महात्मा गांधी जी का जन्मदिन भारत देश ही नहीं पूरे विश्व में मनाया जाता है। बापू महात्मा गांधी जी स्वतंत्रता सेनानी और अहिंसा के पुजारी थे और ईस्ट इंडिया कंपनी को समाप्त करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने में बापू जी का योगदान‌ रहा उसे हमेशा याद किया जाएगा।
बजरंग गर्ग ने कहा कि बापू जी ने प्यार और मोहब्बत से विश्व में सभी का दिल जीतने का काम किया। उन्होंने अहिंसा का प्रचार किया और दुनिया को यह बताया की बुराईयों को मिलजुल कर अच्छाईयों में बदला जा सकता है। बापूजी का जन्मदिन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि बापूजी का अहिंसा वादी स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य योगदान रहा है। वह हिंसा की बजाएं कानून, सत्य, नैतिकता और तत्वों के साथ लड़ने में विश्वास रखते थे। भारत देश की आजादी में बापूजी का बड़ा भारी योगदान है। जिन्होंने एक लंगोटी एक सोटी से भारत देश को आजाद करने का काम किया। बापूजी सादगी के प्रतीक थे। देश की आजादी के लिए बापूजी को अनेकों बार जेल जाना पड़ा। बापूजी आजादी से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 1924 में भी रहे थे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मवीर गोयत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल मान, जिला प्रवक्ता एडवोकेट योगेश, महिला प्रदेश उप प्रधान एडवोकेट कमल शेरावत,अमर गुप्ता, शहरी जिला महिला अध्यक्ष स्नेहलता निंम्बल, धर्मपाल सिवाच, विजेंद्र हुड्डा, चंद्रभान काजल, अरविंद शर्मा, दलजीत पंघाल, जितेंद्र सिंह बिल्लू, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, कैलाश जांगड़ा, रतन कुमार बडगुज्जर, बलराज सिंह मलिक, राजेश यादव, राजेश पुनिया, जगजीत सिंधु जग्गी, जे पी ज्याणी, सुरेश दलजीत पंघाल, सतीश लाडवा, रमेश कुमार सिंह, रामफल, राजेंद्र बंसल, निरंजन कुमार गोयल, जितेंद्र कुमार, जयवीर बंगाली, हिमांशु एडवोकेट,अनुज कैप्टन, कृष्णा बगला, सतीश भाटिया, हरीश गोयल, अजय सिंह पूनिया, वजीर सिंह पूनिया, अजय जाखड़, कृष्ण कुमार, पुनीत सत्यवान सिंह, सोनू लोकेश, कारण बोथ वाल्मीकि, संतोष राठौड़, मनदीप राठौर, रामचंद्र, राकेश‌ दलाल, अशोक शर्मा, आदित्य मान, विक्रम सिंधु, सौरभ, करण, अनूप सिंह सरसाना, शुभम, शिवदयाल, राधा कृष्ण नारंग, रणधीर सिंह बामल, डॉक्टर प्रदीप कोहली, मोबीदीन, बलवंत सिंह, सुखबीर, रामफल सिंह, ललित बंसल, सुमित मित्तल,रामफल, सूबेदार राम सिंह, रमेश कालीरावना, गाड़ सिंह दहिया, पवन गोयल, सुजीत फोगाट, सौरभ, अशोक शर्मा, शुभम पंवार आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।