चण्डीगढ़, 0O1.05.24- : संजय टंडन की धर्मपत्नी प्रिया टंडन ने आज भाजपा महिला मोर्चा नेता रुबी गुप्ता द्वारा सेक्टर 45 में आयोजित महिलाओं के चुनावी कार्यक्रम में कहा कि स्थानीय नागरिकों के प्रत्येक सुख-दुख में संजय टंडन हमेशा हरदम साथ खड़े मिलेंगे। पहले भी वे चंडीगढ़ के नागरिकों की आवाज को प्रशासन से लेकर दिल्ली तक उठाते रहे हैं।

रुबी गुप्ता ने कहा कि संजय टंडन चंडीगढ़ का किसी हरमन प्यारा बेटा है, तो किसी का भाई है। कोरोना काल हो या किसी तरह की आपदा हो, संजय टंडन समाधान के लिए सबसे आगे रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा कुमारी जैसवाल ने कहा कि जनता पहले से ही संजय टंडन की जीत का फैसला कर चुकी है, अब सिर्फ सवाल मार्जिन का रह गया है।

इस अवसर परपार्टी के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल व बद्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, पार्षद बिमला दुबे, पूजा बरार, जग्गी, रितु रंधावा, रजनी, सुनीता भट्ट, पूर्व पार्षद चंद्रावती शुक्ला, प्रभा सिंह, रजनी शर्मा, गीता शर्मा, गीता, सुनीता, सुधा, मीनू, मीणा एवं भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।