चण्डीगढ़, 05.11.25- : आर्य समाज, सेक्टर 7 बी का 67वां वार्षिक उत्सव 5 से 9 नवम्बर तक आयोजित होगा। उत्सव के आकर्षण प्रतिदिन यजुर्वेद पारायण यज्ञ, विद्वानों द्वारा भक्तिमय सत्संग, वैदिक, धार्मिक साँस्कृतिक चारित्रिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत तथा देश की ज्वलंत समस्याओं पर आधारित व्याख्यान, सुमधुर भजन एवं ऋषि लंगर आदि होंगे।

आचार्य विरेन्द्र शास्त्री जी - सहारनपुर यज्ञ ब्रह्मा के तौर पर उपस्थित रहेंगे। यज्ञ संयोजक आचार्य अमितेश कुमार पुरोहित होंगे। पं. भूपेन्द्र सिंह आर्य-भजनोपदेशक भक्तिमय संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। आचार्य विरेन्द्र शास्त्री जी, सहारनपुर का उद्बोधन होगा। शांति पाठ एवं ऋषि लंगर से कार्यक्रम संपन्न होगा।