चण्डीगढ़, 22.11.25- : राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की चण्डीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों द्वारा चंडीगढ़ के प्रमुख सनातन धर्म मंदिरों, गऊ शाला मंदिर, सेक्टर 45, माता बसंती मंदिर, श्री वाल्मीकि मंदिर आदि में रूद्राक्ष के पवित्र पौधों को उक्त मंदिरों के प्रांगण में रोपित करने हेतु पंडितों को सौंपा गया।
संस्था की स्थानीय अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने बताया कि संगठन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, सनातन सेवा, समाज सेवा, देश सेवा के मार्ग पर चलने को सदैव प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य शक्ति हमारा संस्कार, सेवा हमारा धर्म है तथा उनका संकल्प सनातन की रक्षा, हिन्दू राष्ट्र की प्रगति है।