चण्डीगढ़, 01.01.25- : हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया था जिसके आज वापिस चण्डीगढ़ लौटने पर सेक्टर-41 ए स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में शामिल भाजपा के स्थानीय अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने सभी श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। संस्था के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति ने उन्हें भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट की। हिमाचल महासभा के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के स्थानीय सचिव रमेश सहोड़ तथा राज्य प्रकोष्ठों के सह-संयोजक एवं सतपाल वर्मा (अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), श्रीमती सरगुन अरोड़ा (उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), श्रीमती अविनाश (अध्यक्ष, मंडल 30, सेक्टर 41) तथा रविंदर सूद (महासचिव, मंडल 30) आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, गोवर्धन, मथुरा, बरसाना, गोकुल तथा वृंदावन के पावन धामों के दर्शनों के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा अत्यंत आध्यात्मिक, सुखद और यादगार रही। इस यात्रा में 4 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों में भक्ति, आस्था और उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस पवित्र यात्रा में हिमाचल महासभा के प्रधान पृथ्वी सिंह प्रजापति, महासचिव भागीरथ शर्मा, उपप्रधान अशोक कुमार शर्मा, वित्त सचिव डी. आर. चौधरी, एच. एल. चौधरी, विजय शर्मा, मनोहर लाल, एस. एल. डोगरा, मदन लाल, आदर्श नारूला, विनोद कुमार, रोशन लाल, जीवन लाल, बली राम, रवि चन्द तथा नन्द लाल आदि शामिल हुए।