गुरु हर राय साहिब जी के प्रकाश दिवस पर अखंड पाठ व कीर्तन का आयोजन किया
चण्डीगढ़ ( SRI KANT )-01.02.26 : गुरु हर राय साहिब जी के प्रकाश दिवस पर आज गुरु घर, सेक्टर 21-सी में अखंड पाठ व कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें कीर्तन भाई मख़न सिंह जी (हज़ूरी रागी) व भाई लखविंदर सिंह जी चण्डीगढ़ वालों ने शबद कीर्तन गायन किया। बाद में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया। अंत में अरदास हुई एवं लंगर बरताया।
=========================================
लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ रेडियंस ने रिलीव हंगर प्रोजेक्ट के तहत 450 जरूरतमंदों को भोजन, 40 को कंबल वितरित किए
चण्डीगढ़.01.02.26- ( SRIKANT : “भूखे, जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों को भोजन कराना दुनिया के सबसे श्रेष्ठ और पुण्य कार्यों में से एक है”, इसी मानवीय भावना के साथ लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ रेडियंस द्वारा रिलीव हंगर प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, सेक्टर-16, चंडीगढ़ में आयोजित किया गया।
आयोजन के दौरान करीब 450 जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक भोजन के साथ खीर परोसी गई। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद क्लब सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से यह सेवा कार्य किया।इसके अतिरिक्त, ठिठुरती सर्दी को देखते हुए मोहाली और चंडीगढ़ में दिव्यांग एवं जरूरतमंद पुरुषों व महिलाओं को 40 ओसवाल ऊनी कंबल भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर लॉयन डॉ. राज कृष्ण गुप्ता (चार्टर ट्रेज़रर), लॉयन प्रो. गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह सिद्धू, लॉयन भगवान दास घावरी, लॉयन अंकुश सचदेवा एवं बलदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
=====================================