NEW DELHI, 01.02.26-भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, नई दिल्ली द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत कर प्रकाशित कर दिया गया है, जो उनकी वेबसाइट
https://www.indiabudget.gov.in/doc/eb/sbe53.pdf
पर उपलब्ध है। इसका विवरण निम्नानुसार है।

वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ हेतु कुल बजट अनुमान ₹6,545.52 करोड़ प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें राजस्व मद ₹5,939.52 करोड़ तथा पूंजीगत मद ₹606.00 करोड़ शामिल हैं। यह राशि वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान ₹6,983.18 करोड़ (राजस्व ₹6,185.18 करोड़ एवं पूंजीगत ₹798.00 करोड़) की तुलना में ₹437.66 करोड़ कम है।

विद्युत क्षेत्र में वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान में ₹877.39 करोड़ का प्रावधान किया गया था, जिसे वर्ष 2026-27 में युक्तिसंगत करते हुए ₹156.95 करोड़ किया गया है। यह ₹720.44 करोड़ का समायोजन विद्युत क्षेत्र के निजीकरण के कारण किया गया है। इस संरचनात्मक परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए, वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों में वास्तविक रूप से ₹282.78 करोड़ (4.63%) की वृद्धि परिलक्षित होती है।

वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों में विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रमुख आवंटन इस प्रकार हैं:
• शिक्षा – ₹1,295.38 करोड़
• आवास एवं शहरी विकास – ₹1,127.95 करोड़
• पुलिस – ₹970.53 करोड़
• स्वास्थ्य – ₹955.41 करोड़
• परिवहन – ₹459.51 करोड़
• ऊर्जा – ₹189.67 करोड़
• अन्य क्षेत्र – ₹1,547.07 करोड़

इसके अतिरिक्त, नगर निगम चंडीगढ़ (एमसीसी) को दी जाने वाली अनुदान राशि वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान में ₹625.00 करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान में ₹850.00 करोड़ कर दी गई है, जो 36.00% की वृद्धि को दर्शाती है।