चण्डीगढ़, 01.02.26- : पीजीआई स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के स्थल में संत जी का गुरूपर्व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सत्यपाल जैन पूर्व सांसद चंडीगढ़ एवं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के साथ-साथ भाजपा नेता एवं चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर सौरभ जोशी, पूर्व वरिष्ठ उप-महापौर दिलीप शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लकी, विजय पाल सिंह, रिटायर्ड डी.एस.पी, अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवतार सिंह सैनी, समाजसेवी जसपाल सिंह, प्रोफेसर अशोक कुमार सभरवाल, पंजाब यूनिवर्सिटी, स. उत्तम सिंह, चीफ पैट्रन श्री गुरु रविदास सभा पी.जी.आई. चंडीगढ़, सचिन गालव पार्षद नगर निगम चंडीगढ़ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी को नमन किया।
‘‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसैं, रविदास रहे प्रसन्न।।’गुरु जी की वाणी को याद करते हुए सत्यपाल जैन पूर्व सांसद चंडीगढ़ ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी ने सबका भला किया है। वह किसी एक जाति नहीं बल्कि पूरी मानवता के गुरु हैं। उन्होंने सम्पूर्ण जगत में सामाजिक समरसता व एकात्मता का संदेश दिया है।
उपरोक्त कार्यक्रम में सी. एल. पंवार, एडवोकेट पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, डॉ0 डी.पी. लोचन, डायरेक्टर जनरल हैल्थ (रिटायर्ड), इंदर राज अध्यक्ष अंबेडकर भवन सेक्टर 30 चंडीगढ़, प्रोफेसर पंकज वैद्य, प्रोफेसर देवी दयाल, प्रोफेसर नीलम चौधरी, प्रोफेसर जितेंद्र कुमार, प्रोफेसर संदीप संधू, बलराज बेदी एडवोकेट, मुकेश सिरसवाल कांग्रेस नेता, सतीश गर्ग, संस्थापक, अध्यक्ष श्री सत्य साईं मानव सेवा संगठन, प्रोफेसर नीलम दहिया, कार्डियोलॉजिस्ट पी.जी.आई. चंडीगढ़, श्री किशोर चाहल उद्योगपति समाजसेवी फगवाड़ा पंजाब, डॉक्टर आर.पी. सिंह टेक्निकल ऑफीसर रिटायर्ड पी.जी.आई. चंडीगढ़, डॉक्टर एस.पी. मंडल, रविंद्र किशोर कौशिक पत्रकार, श्रीमती सुषमा शर्मा पत्रकार, चंद्रपाल अनार्य धर्मगुरु प्रोफेसर पूजा रानी, प्रोफेसर कौशल पंवार, डॉ नवनीत कौर, श्रीमती बबीता, प्रोफेसर संजीव चड्ढा, सागर बोहत, धीरज बिरला प्रफुल्ल कश्यप एडवोकेट, हरविंदर कौर मोना और शेखर घारू ने भी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी को नमन किया।