चण्डीगढ़, 10.03.26- : भारत विकास परिषद, स्वस्तिक शाखा, चंडीगढ़ एवं अखाड़ा जिम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वस्तिक शाखा की अध्यक्ष रजनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ कमांडेंट कमल सिसोदिया, डॉ. पंकज माला शर्मा, पूर्व डीन, डॉ. जीके बेदी, सरगुन अरोड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी, साध्वी आरती बाई, रोशाली कपूर, मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया उपस्थित रहीं जिनको फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर इन सभी प्रेरणादायक अतिथि महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और युवतियों को आत्मविश्वास, शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया और समाज के सशक्त निर्माण के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण के महत्व पर भी जोर दिया।
यह समारोह इस बात का प्रतीक रहा कि सशक्त महिलाएं सशक्त समाज का निर्माण करती हैं और अखाड़ा जिम जैसे मंच महिलाओं की फिटनेस सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम करता आया है। इस अवसर पर गायिका जसप्रीत, रजनीश कौर, पिंकी मोगा, गील राय, स्वीटी गोयल, सुहानी, दिशा जायसवाल, रजनी, नवदीप, सीमा, मीना राणा, नेहा शर्मा व मीनाक्षी आदि ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन और प्रस्तुति दे कर खूब समा बांधा।