चण्डीगढ़, 13.03.26- : जीएमसीएच, सेक्टर 32 में नव नियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो विशाल गुगलानी का आज जीएमसीएच ऑल कांट्रेक्टर वर्कर यूनियन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर तथा मुंह मीठा कराकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल के नए नेतृत्व से कर्मचारियों और मरीजों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट के मार्गदर्शन में अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार होगा तथा कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का सकारात्मक समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर यूनियन की ओर से अस्पताल के विकास, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और बेहतर कार्य वातावरण बनाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया गया।

नव नियुक्त मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सहयोग से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और अस्पताल की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर यूनियन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।