One-Day Literary Festival on March 19 During State Level Nalwari Fair 2026; Renowned Author Neelotpal Mrinal to Participate
Bilaspur, March 13-A special one-day literary festival will be organized on March 19 as part of the State Level Nalwari Fair 2026.
Renowned author, popular poet, and social activist Neelotpal Mrinal will be the main attraction of the event. Hailing from the Bihar–Jharkhand region, Neelotpal Mrinal is considered one of the prominent contemporary Hindi writers and enjoys a strong following among young readers.
Deputy Commissioner Bilaspur Rahul Kumar informed that in 2016 Neelotpal Mrinal was honored with the Sahitya Akademi Yuva Award, the highest literary recognition given to young writers in the country. His novels Dark Horse, Aughad, and Yaar Jadugar are among the widely discussed and consistently best-selling books in Hindi literature. His novel Dark Horse alone has sold nearly one million copies, while the other two novels have also reached hundreds of thousands of readers and are counted among the most popular Hindi novels. His recently released fourth book Vishwaguru became the number one bestseller on Amazon soon after its release. Recently, Amazon India also declared him Author of the Month and prominently featured his books.
Closely associated with social causes, Neelotpal Mrinal has actively worked in the Santhal Pargana region of Jharkhand for environmental protection and river conservation. He has also led campaigns against illegal sand mining. Themes of villages, environment, and soil prominently appear in his poetry. As a poet, he has recited poetry at several prestigious platforms across the country, including the All India Kavi Sammelan held at the historic Red Fort, as well as events organized by institutions such as IITs and NITs. His poems have received millions of views on the internet.
The Deputy Commissioner further stated that during the literary festival, a special session titled “Charcha Par Charcha” will be organized, where prominent writers from Bilaspur will share their thoughts on the theme “What Literature Means to Me.”
In addition, a special session on “Why Nutrition is Important in Today’s Times” will also be organized, where expert doctors, Anganwadi workers, and ASHA workers will participate and share their experiences.
He added that separate poetry sessions will also be organized on March 19 for multilingual poets from the district, providing local writers an opportunity to present their creative work.
The Deputy Commissioner said that the objective of this literary festival is to promote meaningful dialogue on literature, society, and contemporary issues, and to encourage young people to engage more actively with literary activities.
==============================================
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में सजेंगे पशुओं के रंग, 17 मार्च से शुरू प्रतियोगिताएं: उपायुक्त
बिलासपुर, 13 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाडी़ मेले के अवसर पर 17 मार्च से 20 मार्च 2026 तक विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।
उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां पशुपालकों को विभाग की आधुनिक योजनाओं, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त डॉग शो में भाग लेने वाले सभी श्वानों का विभाग द्वारा मौके पर ही निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च को डॉग शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंजीकरण दोपहर 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक होगा तथा प्रतियोगिता 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक आयोजित होगी। साथ ही पुरस्कार वितरण शाम 5ः00 बजे से 6ः00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को गाय और भैंस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण दोपहर 12ः00 बजे तक होगा और प्रतियोगिता दोपहर 1ः00 बजे से प्रारंभ होगी। इस दिन केवल गाय और भैंसों की ही प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में 19 मार्च को बैल, बकरी एवं भेड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण दोपहर 12ः00 बजे तक होगा और प्रतियोगिता दोपहर 1ः00 बजे से शुरू होगी।
उपायुक्त ने बताया कि 20 मार्च को मुख्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में विजेता रहे प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने पशुपालकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मेले को सफल बनाने का आह्वान किया।
-===============================================
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता 18 से 20 मार्च तक
बिलासपुर, 13 मार्च: जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अवसर पर 18 से 20 मार्च तक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन केहलूर इंडोर स्टेडियम में प्रतिदिन प्रातः 9ः00 बजे से किया जाएगा।
उपायुक्त बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-19 (बालक) वर्ग में डबल्स, ओपन (पुरुष) वर्ग में सिंगल्स व डबल्स तथा 70+, 80+ व 90+ (दो खिलाड़ियों की आयु का योग) वर्ग में डबल्स मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता को 51 सौ रुपये व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 31 सौ रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर-19 वर्ग में डबल्स के लिए 100 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट, ओपन वर्ग में सिंगल्स के लिए 200 रुपये प्रति खिलाड़ी तथा डबल्स के लिए 300 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 70+, 80+ व 90+ (दो खिलाड़ियों की आयु का योग) आयु वर्ग में डबल्स के लिए 300 रुपये प्रति जोड़ी प्रति इवेंट प्रवेश शुल्क रहेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 17 मार्च 2026 को दोपहर 2ः00 बजे तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। एक प्रतिभागी अधिकतम दो प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेगा तथा प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए नॉन-मार्किंग जूते पहनना अनिवार्य रहेगा।
इस प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी 9418049173, 9816248564 तथा 9418076016 पर संपर्क कर सकते हैं।
=================================================
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला में खाली पड़े सरकारी भवनों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
बिलासपुर 13 मार्च: जिला में खाली पड़े सरकारी भवनों के संबंध में आज एक बैठक का आयोजन उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में बचत भवन में किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिला में खाली पड़े भवनों की स्थिति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त राहुल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने-अपने अधीन खाली पड़े भवनों की जानकारी निर्धारित प्रारूप (फॉर्मेट) में तैयार कर 1 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया जाए कि भवन खाली होने के क्या कारण हैं तथा इन भवनों का भविष्य में किस प्रकार उपयोग (यूटिलाइजेशन) किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी समयबद्ध तरीके से सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि खाली पड़े भवनों का शीघ्र उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
==========================================
प्रोटेक्टिव एजिंग” कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए समावेशी खेल महोत्सव आयोजित
बिलासपुर, 13 मार्च: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन बिलासपुर के सौजन्य से “प्रोटेक्टिव एजिंग” कार्यक्रम के अंतर्गत आज लुहणू ग्राउंड में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए समावेशी खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के समापन समारोह में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विभिन्न खेल गतिविधियों में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सक्रिय, स्वस्थ एवं सामाजिक रूप से जुड़ा हुआ रखना है। ऐसे कार्यक्रम समाज में समावेशिता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि इस दौरान कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
मटका फोड़ में सुमन शर्मा, बोरी दौड़ में गीता देवी तथा लेमन रेस में हेमलता प्रथम
इस अवसर पर आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता में सुमन शर्मा विजेता रहीं। बोरी दौड़ में प्रथम स्थान गीता देवी ने प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान रंजना तथा तीसरा स्थान रवि ने हासिल किया। इसी तरह लेमन रेस में प्रथम स्थान हेम लता, द्वितीय स्थान रेनू तथा तृतीय स्थान मीना ने प्राप्त किया।
इस दौरान आयोजित की गई 100 मीटर दौड़ (विशेष रूप से सक्षम वर्ग) में आयुषी प्रथम, आशीष द्वितीय तथा रवि तृतीय स्थान पर रहे। सहायक दौड़ में प्रीतम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर जुनेश रहे। तुम चलो प्रतियोगिता में सुरेश ने प्रथम, चुनी लाल ने द्वितीय तथा गरजा राम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बोची प्रतियोगिता में विजयपुर के गोरख, दिव्यांशु व व्यास की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरा स्थान आशा किरण संस्थान की टीम लक्ष्मी दत्त, सुरजीत, लखन तथा तीसरा स्थान चेतना बिलासपुर से सक्षम, राहुल, रवि की टीम ने हासिल किया। 100 मीटर रेस (महिला वर्ग) में रंजना प्रथम, सुनीता द्वितीय तथा सुषमा तृतीय स्थान पर रहीं। चेस प्रतियोगिता में सुमन, अखिल, राकेश, लग्नेश और रंजना विजेता रहे।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल, प्रभारी कहलूर स्पोर्ट कॉम्पलेक्स मनोज ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत, सुरेंद्र, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी अमित कुमार, प्रकाश बंसल, सुरेश नड्डा, अश्वनी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
==========================================
वॉयस ऑफ बिलासपुर में टॉप-10 प्रतिभागियों का चयन, 20 मार्च को होगा मंच प्रदर्शन
बिलासपुर, 13 मार्च-राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे “वॉयस ऑफ बिलासपुर” कार्यक्रम के लिए ऑडिशन के उपरांत टॉप-10 प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने ऑडिशन में भाग लिया और अपनी गायन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के बाद जिन प्रतिभागियों को टॉप-10 में स्थान मिला है उनमें लता, रजत, दिनेश, सुमित, नरेश, सौरव, आशुतोष, मुस्कान, वंदना तथा अनन्या शामिल हैं।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि चयनित प्रतिभागी 20 और 21 मार्च को सायं 7:00 बजे से 8:00 बजे तक नलवाड़ी मेला के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि यह मंच युवाओं को अपनी गायन प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता को 1 लाख रूपए, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रूपए तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
=============================
लुहणू सर्कल सदर-1 में क्रेच वर्कर व क्रेच हेल्पर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
बिलासपुर, 13 मार्च: बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर बिलासपुर सत्या ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी कम क्रेच केंद्र लुहणू सर्कल (सदर-1) में मानदेय आधार पर क्रेच वर्कर तथा क्रेच हेल्पर के रिक्त पद को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सर्कल सदर-1 के आंगनवाड़ी कम क्रेच केंद्र लुहणू में क्रेच वर्कर का एक तथा क्रेच हेल्पर का एक पद भरा जाएगा। क्रेच वर्कर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा क्रेच हेल्पर के लिए दसवीं पास निर्धारित की गई है। दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा संबंधित आंगनवाड़ी कम क्रेच केंद्र के फीडर क्षेत्र की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया कुल 25 अंकों के आधार पर की जाएगी, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सामाजिक श्रेणी से संबंधित मानदंड तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर, बिलासपुर के कार्यालय में निर्धारित दस्तावेजों सहित जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से फीडर एरिया प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र (दसवीं, बारहवीं व अन्य), आय प्रमाण पत्र, नवीनतम परिवार नकल, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) संलग्न करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगामी 4 अप्रैल सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि साक्षात्कार 9 अप्रैल को एसडीएम सदर कार्यालय, बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
===============================================
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 16 मार्च को बिलासपुर प्रवास पर
बिलासपुर, 13 मार्च: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री 16 मार्च को बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रातः 11ः00 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में आयोजित युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश के तकनीकी संस्थानों में चलाए जाने वाले राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ करेंगे।