मनीमाजरा, 22.03.26- : मोटर मार्केट, मनीमाजरा में 'भोले बाबा के दीवानों' और सकेतड़ी शिव मंदिर के भक्तों की ओर से माता रानी का विशाल भंडारा अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह धार्मिक आयोजन मोटर मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और समर्पित सेवादारों के सहयोग से संपन्न हुआ। भंडारे की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और माता रानी की स्तुति के साथ की गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर जय माता दी और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस आयोजन को सफल बनाने में निम्नलिखित सेवादारों और मार्केट के गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा जिसमें दीपक, सुभाष धीमान (चेयरमैन), मंजीत सिंह (चेयरमैन, मोटर मार्केट एसोसिएशन), शिव कुमार (प्रधान) व प्रमुख सहयोगी गोलू, सूरज, कमल वर्मा, पवन, पाला, बिल्ला, दीपक, श्याम, सुमित, राहुल, विशाल, सूरज राजभर और सूरज सैनी आदि शामिल रहे।