बाबा हनुमान जी अपनी असाधारण शान्ति, ज्ञान और भगवान श्री राम के प्रति अटूट भक्ति के लिए जाने जाते थे- बजरंग गर्ग
बाबा हनुमान जी को साहस, निष्ठा और धर्मपरायणता का प्रतीक माना जाता है- बजरंग गर्ग
हनुमान जयंती का त्योहार पूरे विश्व भर में धर्म प्रेमियों द्वारा अत्यंत उत्साह से मनाया जाता है- बजरंग गर्ग
हिसार, 02.04.26-- अग्रोहा धाम में हनुमान जयंती व पूर्णिमा के पावन पर्व पर भजन समारोह, छप्पन भोग, सवामणि, भंडारा व वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा हनुमान जी अपनी असाधारण शान्ति, ज्ञान और भगवान श्री राम के प्रति अटूट भक्ति के लिए जाने जाते थे। बाबा हनुमान जी को साहस, निष्ठा और धर्मपरायणता का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जयंती का त्योहार पूरे विश्व भर में धर्म प्रेमियों द्वारा अत्यंत उत्साह से मनाया जाता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि बाबा हनुमान जी भगवान शिव के रुद्र बताएं और पवन पुत्र माने जाते हैं जो अपनी असीम शक्ति, वृद्धि और निस्वार्थ राम भक्त के लिए प्रसिद्ध है। वह एक चिरंजीव है जिन्हें आठ सिद्धियों और नौ निधियां का ज्ञान है। वानर राज केसरी और माता अंजनी के पुत्र हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी है लेकिन उनके एक पुत्र मकरध्वज भी माने जाते हैं। बजरंग गर्ग ने बताया कि हनुमान जयंती पर कलाकारों द्वारा वीर हनुमाना अति बलवाना संकट हरियो जी मेरे तन में भी राम मेरे मन में भी राम पवनसुत विनती बारंबार, दुनिया चले ना श्री राम के बिना श्री राम ना चले हनुमान के बिना आदि भजनों से भक्तों का मन मोह लिया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पवन गर्ग, अनंत अग्रवाल, ऋषि राज गर्ग, सत्यपाल अग्रवाल, अनिल सिंगला मंगाली वाला, आनंद गोयल, सीए आशीष सिंगला, राजेंद्र बंसल, अजय सिंगला, सतपाल सिंगला सोनीपत, अजय अग्रवाल सिरसा, गोविंद मंगल भोपाल, केशव गर्ग दिल्ली, संजय बंसल उड़ीसा, सरवन गर्ग बिहार, संजय गुप्ता राजस्थान, पंकज अग्रवाल राजकोट,पंजाब महिला प्रधान रेवा बंसल , हिसार महिला प्रधान रिम्मी गुप्ता आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।