चण्डीगढ़, 17.04.26- : राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन (आरएचएसएस), चण्डीगढ़ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य सभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के किए पेश किए गए बिल का पुरजोर समर्थन किया है। आरएचएसएस की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने इसे ऐतिहासिक कानून बताया और कहा कि यह कानून राजनीति में लैंगिक समानता लाने और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि वर्तमान में लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व मात्र 15% के करीब है,जो इस कानून के लागू होने के बाद बढ़कर 33% हो जाएगा। राजनीति के उच्च स्तर पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज की पारंपरिक पुरुष प्रधान सोच को बदलने और महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाने में मदद करेगी।
संगठन प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार यह कानून भारतीय संस्कृति में नारी को दिए गए 'शक्ति ' के दर्जे को संवैधानिक रूप से स्थापित करता है और देश के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।