चंडीगढ़, 21 अप्रैल-भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के राज्य सह-कोषाध्यक्ष श्री अवी भसीन ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास निंदनीय और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति आज जागरूक, सक्षम और अपने अधिकारों के प्रति सजग है तथा किसी भी प्रकार के अपमान का करारा जवाब देने में सक्षम है।
श्री अवी भसीन ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रहित से जुड़े निर्णयों में उनकी सक्रिय एवं समान भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रही है और समाज व राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महिला उद्यमी (Women Entrepreneurs) भी इस प्रकार की घटनाओं से आहत और आक्रोशित हैं। ऐसे घटनाक्रम न केवल सामाजिक दृष्टि से बल्कि व्यावसायिक वातावरण के लिए भी हानिकारक हैं। यह पूरे व्यापारिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि महिलाओं की भागीदारी और सम्मान के बिना उद्योग और व्यापार का संतुलित विकास संभव नहीं है।
श्री भसीन ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल और उनके नेता सस्ती राजनीति के लिए इस तरह के मुद्दों का उपयोग करते हैं और समाज में नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीति करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता ऐसी सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि भारत में नारी को शक्ति, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन कुछ विरोधी ताकतें महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करती हैं, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी मानसिकता को करारा जवाब देंगी।
श्री भसीन ने अंत में सभी नागरिकों से अपील की कि नारी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपना योगदान दें
*महिलाओं के अपमान पर भाजपा का कड़ा रुख, व्यापारिक समुदाय में रोष: अवी भसीन*