सोलन-दिनांक 25.04.2026
आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गत रात्रि सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन द्वारा एयर रेड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
मॉक ड्रिल में पुलिस होमगार्ड, सिटी वॉलिंटियर, एन.एस.एस. तथा आपदा मित्र के सदस्यों ने भाग लिया।
=============================
नगर परिषद घुमारवीं में कुल 9 वार्डों में 4793 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
बिलासपुर, 25 अप्रैल: नगर परिषद घुमारवीं के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 4,793 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 2,442 पुरुष तथा 2,351 महिला मतदाता शामिल हैं।
नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत वार्ड 1 (बड्डू) में कुल 439 मतदाता हैं, जिनमें 214 पुरुष और 225 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड 2 (इंदिरा) में कुल 565 मतदाता हैं, जिनमें 300 पुरुष और 265 महिलाएं, वार्ड 3 (अंबेदकर) में 642 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 335 पुरुष और 307 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह जहां वार्ड नम्बर 4 (कल्याणा) में कुल 323 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 159 पुरुष और 164 महिलाएं, वार्ड 5 (हारकुकार) में 668 मतदाता हैं, जिनमें 335 पुरुष और 333 महिलाएं, वार्ड 6 (जगदंबा) में कुल 409 मतदाता हैं, जिनमें 217 पुरुष और 192 महिलाएं शामिल हैं।
यही नहीं जहां वार्ड 7 (बजोहा) में 493 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 250 पुरुष और 243 महिलाएं हैं, वार्ड 8 (टिक्करी) में कुल 589 मतदाता हैं, जिनमें 292 पुरुष और 297 महिलाएं तथा वार्ड 9 (दकड़ी) में कुल 665 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें 340 पुरुष और 325 महिलाएं शामिल हैं।
=========================================
नगर पंचायत तलाई चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित
बिलासपुर, 25 अप्रैल: राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के जारी निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत तलाई के सामान्य निर्वाचन, 2026 के दृष्टिगत विभिन्न वार्डों के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित कर दिए गए हैं। इस बारे रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत तलाई एवं एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड संख्या 1 (घाटीवाली सथ) के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलाई को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड संख्या 2 (उपरवाली सथ) के लिए रैहन बसेरा भवन तलाई निर्धारित किया गया है। वार्ड संख्या 3 (निचली सथ) के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला तलाई में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 4 (तलाई बाजार) के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड संख्या 5 (बरयाह) के लिए आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड नम्बर-5 निर्धारित किया गया है। वार्ड संख्या 6 (गुरनाझड़ी) के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत, उप-मण्डल कार्यालय भवन तलाई को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड संख्या 7 (सियू) के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई को मतदान केंद्र बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई के प्रशासनिक खण्ड के प्रथम तल में स्थित सांईस लैब कमरा नम्बर-10 को स्ट्रांग रूम जबकि इसी पाठशाला के लाईब्रेरी कमरा नम्बर-11 और 12 को बतौर मतगणना केन्द्र अधिसूचित किया गया है।
==============================
नगर परिषद श्री नैना देवी जी चुनाव 2026 के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित
बिलासपुर, 25 अप्रैल: राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के जारी निर्देशों के अनुपालन में नगर परिषद श्री नैना देवी जी के सामान्य निर्वाचन, 2026 के दृष्टिगत विभिन्न वार्डों के लिए मतदान केंद्र अधिसूचित कर दिए गए हैं। इस बारे रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद श्री नैना देवी एवं एसडीएम धर्मपाल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार वार्ड संख्या 1 (देवी) के लिए आयुष स्वास्थ्य केंद्र (आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी) भवन श्री नैना देवी जी, वार्ड संख्या 2 (तारा) के लिए नगर परिषद कार्यालय प्रथम मंजिल कमरा नंबर-3, वार्ड संख्या 3 (कालिका) के लिए नगर परिषद विश्रामगृह प्रथम मंजिल कमरा नम्बर-1 को मतदान केंद्र अधिसूचित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड संख्या 4 (दुर्गा) के लिए श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी, वार्ड संख्या 5 (शीतला) के लिए पुलिस कैंप हाउस हाॅल प्रथम मंजिल मंदिर न्यास भवन, वार्ड संख्या 6 (शक्ति) के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला (अप्पर) कमरा नम्बर-1 तथा वार्ड संख्या 7 (अम्बिका) के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला (अप्पर) कमरा नम्बर-2 को मतदान केंद्र बनाया गया है।
==========================
नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्डों में 1752 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
बिलासपुर, 25 अप्रैल: नगर पंचायत तलाई के सामान्य निर्वाचन 2026 के तहत कुल 1,752 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिनमें 884 पुरुष, 867 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
नगर पंचायत तलाई के अंतर्गत वार्ड 1 (घाटीवाली सथ) में कुल 265 मतदाता हैं, जिनमें 141 पुरुष और 124 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड 2 (उपरवाली सथ) में कुल 211 मतदाता हैं, जिनमें 101 पुरुष और 110 महिलाएं, वार्ड 3 (निचली सथ) में 270 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 137 पुरुष और 133 महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह जहां वार्ड नम्बर 4 (तलाई बाज़ार) में कुल 283 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 139 पुरुष और 144 महिलाएं, वार्ड 5 (बरयाह) में 295 मतदाता हैं, जिनमें 150 पुरुष और 145 महिलाएं, वार्ड 6 (गुरनाझड़ी) में कुल 199 मतदाता हैं, जिनमें 100 पुरुष और 99 महिलाएं तथा वार्ड 7 (सियू) में 229 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 116 पुरुष, 112 महिलाएं तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है।
===============================
28 अप्रैल को निर्धारित ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट रद्द
मंडी, 25 अप्रैल। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी व एसडीएम सदर रूपिंदर कौर ने सूचित किया है कि 28 अप्रैल, 2026 को निर्धारित ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह ड्राइविंग टैस्ट बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर छोटा पड्डल, मण्डी में सुनिश्चित किए गए थे, मगर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण इन्हें रद्द कर दिया गया है।
==============================================
मई में जिला में 115 स्थानों पर लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर: सीएमओ
ब्लड प्रेशर, शुगर (मधुमेह) की जांच और छाती का एक्स-रे की मिलेगी सुविधा
धर्मशाला, 24 अप्रैल: मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक करोल ने जानकारी दी है कि जिला के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से मई 2026 के महीने के दौरान 115 स्थानों में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर (मधुमेह) की जांच और छाती का एक्स-रे किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 1 मई को थुरल ब्लाॅक के दडेल तथा देहरू, फतेहपुर ब्लाॅक के बहादुरपुर तथा इंदौरा के देह, 2 मई को शाहपुर ब्लाॅक के चकबन धार, फतेहपुर ब्लाॅक के बनलोह जंग, इंदौरा ब्लाॅक के हगवाल, डाडासिब्बा ब्लाॅक के घरथेरू, 3 मई को थुरल ब्लाॅक के आलमपुर तथा जांगल तथा फतेहपुर ब्लाॅक के हारा, 04 मई को शाहपुर ब्लाॅक के पुहाड़ा, फतेहपुर ब्लाॅक के बेह कांगड़ा, इंदौरा ब्लाॅक के चनौर, डाडासिब्बा ब्लाॅक के नंगल तथा बीहन, 5 मई को नगरोटा बंगवा ब्लाॅक के वरवाला खास, फतेहपुर ब्लाॅक के भतराहन खास, इंदौरा ब्लाॅक के पनियाला, 6 मई को नगरोटा बगवां ब्लाॅक के बेहरा बंजार तथा नौगजा, फतेहपुर ब्लाॅक के जगनोली, इंदौरा ब्लाॅक के टोकी, डाडासिब्बा ब्लाॅक के उपरला भडू, 7 मई को शाहपुर ब्लाॅक के चंद्रून, फतेहपुर ब्लाॅक के बारी खास, इंदौरा ब्लाॅक के खुब्बर, 8 मई को भवारना ब्लाॅक के ननोह खास, फतेहपुर ब्लाॅक के बडूखर, इंदौरा ब्लाॅक के मियानी, 9 मई को नगरोटा बंगवा ब्लाॅक के डभलूं तथा पटियालकड़, फतेहपुर ब्लाॅक के सकोह, इंदौरा ब्लाॅक के मलोट, 10 मई को महाकाल ब्लाॅक के भेठ झिकली तथा भेठ उपरली, फतेहपुर ब्लाॅक के कुटकणा, 11 मई को शाहपुर ब्लाॅक के गोरडा, फतेहपुर ब्लाॅक के खटियाड, इंदौरा ब्लाॅक के थपकौर, डाडासिब्बा ब्लाॅक के दियाल तथा सांैट, 12 मई को महाकाल ब्लाॅक के बही तथा सिम्बल, फतेहपुर ब्लाॅक के तलारा, इंदौरा ब्लाॅक के पलाख, 13 मई को शाहपुर ब्लाॅक के कियोरी, फतेहपुर ब्लाॅक के कुट, इंदौरा ब्लाॅक के मलारी, 14 मई को भवारना ब्लाॅक के सेहूंतु बुहला तथा मट, फतेहपुर ब्लाॅक के लरहूँ खास, डाडासिब्बा ब्लाॅक के गढ़ तथा इंदौरा के भप्पू, 15 मई को भवारना ब्लाॅक के सनवर तथा द्र्रमण, डाडासिब्बा ब्लाॅक के ढलियारा तथा सूरजपुर, इंदौरा ब्लाॅक के इंदपुर, 16 मई को गोपालपुर ब्लाॅक के लोहना, पालमपुर तथा निहंग, डाडासिब्बा ब्लाॅक के जखुनी, इंदौरा ब्लाॅक के तियारा, 17 मई को गोपालपुर ब्लाॅक के बनूरी, मोलीचक्क तथा चंदरेहड,़ डाडासिब्बा ब्लाॅक के संदा, 18 मई को नूरपुर ब्लाॅक के कुट, डाडासिब्बा ब्लाॅक के कलोहा निचला तथा करोल, 19 मई को नूरपुर ब्लाॅक के उपरली खणी, डाडासिब्बा ब्लाॅक के भरदयाल, इंदौरा ब्लाॅक के सीरत, 20 मई को नूरपुर ब्लाॅक के हार, डाडासिब्बा के बगली उपरली, इंदौरा ब्लाॅक के चुरपुर, 21 मई को थुरल ब्लाॅक के गढ़ जमुला, डाडासिब्बा ब्लाॅक के भटेहड़ तथा भगीन, इंदौरा ब्लाॅक के बेला-इंदौरा, 22 मई को तियारा ब्लाॅक के तरसुह, फतेहपुर ब्लाॅक के सिहोली, इंदौरा ब्लाॅक के कंदरोड़ी, 23 मई को तियारा ब्लाॅक के कोहाला खास, फतेहपुर ब्लाॅक के बसकवारा, इंदौरा ब्लाॅक के सूरजपुर उपरला, 24 मई को फतेहपुर ब्लाॅक के सुधराण, 25 मई को ज्वालामुखी ब्लाॅक के ससान तथा डरोली, फतेहपुर ब्लाॅक के कडाणा, इंदौरा ब्लाॅक के घोरण, डाडासिब्बा ब्लाॅक के महुन, 26 मई को ज्वालामुखी ब्लाॅक के थलकन तथा घरंडवार, फतेहपुर ब्लाॅक के सुजल, इंदौरा ब्लाॅक के घंडराण, 27 मई को ज्वालामुखी ब्लाॅक के गुरकल तथा अम्बोटू, फतेहपुर ब्लाॅक के मिंता, इंदौरा ब्लाॅक के मजवाह, 28 मई को नगरोटा सूरियां ब्लाॅक के खरोता तथा बगलाहड, फतेहपुर ब्लाॅक के झाजगुआं, इंदौरा ब्लाॅक के मिलवां, 29 मई को नगरोटा सूरियां ब्लाॅक के नवांशहर, त्रिलोकनाथ तथा नियागल, फतेहपुर ब्लाॅक के बरोट, इंदौरा ब्लाॅक के माज़रा, 30 मई को ज्वालामुखी ब्लाॅक के हसोल तथा कटोई, फतेहपुर ब्लाॅक के खैर खास, इंदौरा ब्लाॅक के सनौर में शिविरों का आयोजन किया जाऐगा।
========================================
नशा निवारण केन्द्र धर्मशाला और नूरपुर में नशे से पा सकते हैं छुटकारा: ओपी शर्मा
इन केंद्रों में भर्ती व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श और दवाइयां का मिलता है लाभ
धर्मशाला, 25 अप्रैल: जिला रेडक्राॅस सोसायटी, कांगड़ा के सचिव ओपी शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रयास भवन, धर्मशाला में नवंबर 2025 से जिला नशा निवारण केंद्र तथा वर्ष 2017 से नूरपुर में नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों में नशे से ग्रस्त व्यक्तियों को उपचार हेतु भर्ती करने का प्रावधान है।
यहां पर हर प्रकार के नशे का उपचार मनोरोग चिकित्सा, परामर्श, योग, ध्यान, शैक्षणिक सत्र, एकल काउंसलिंग सत्र, समूह काउंसलिंग सत्र तथा पारिवारिक काउंसलिंग सत्र के माध्यम से किया जाता है। इन केंद्रों में भर्ती व्यक्तियों को परामर्श और दवाइयां निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।
इसके अतिरिक्त, इन केंद्रों में परियोजना अधिकारी, काउंसलर, मनोवैज्ञानिक, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्बाॅय, चैकीदार, हाउसकीपिंग स्टाफ तथा कुक सहित एक समर्पित टीम कार्यरत है। नवंबर 2025 से मार्च 2026 के दौरान 40 व्यक्तियों ने जिला नशा निवारण केंद्र, धर्मशाला की सेवाओं का लाभ उठाया है, जबकि 306 नशा-ग्रस्त व्यक्तियों ने नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र, नूरपुर की सेवाओं से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नशे से छुटकारा पाना चाहता है, वह उनसे संपर्क कर सकते हंै।
==============================
जिला ऊना में आगामी 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
ऊना, 25 अप्रैल। जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना तथा उपमंडल अम्ब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। इनमें आपराधिक कंपाउंडेबल मामले, दीवानी विवाद, चेक बाउंस, उपभोक्ता शिकायतें, मोटर व्हीकल चालान, धन वसूली से संबंधित मामलों सहित सड़क दुर्घटना क्लेम, बिजली-पानी से जुड़े मामले, वैवाहिक विवाद तथा भूमि अधिग्रहण के मामले भी शामिल हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने बताया कि जो मामले अभी तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं, उन्हें भी पूर्व मुकदमेबाजी के तहत लोक अदालत में प्रस्तुत कर आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वित्तीय संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, पैरालीगल वालंटियर तथा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है।
शिखा लखनपाल ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित, सरल एवं निःशुल्क निपटारा संभव है। इसमें किसी प्रकार का न्यायालय शुल्क नहीं लिया जाता तथा पुराने मामलों का न्यायालय शुल्क भी वापिस हो जाता है। लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का समाधान होने से समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा किसी भी पक्ष की हानि नहीं होती। उन्होंने सभी इच्छुक व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे अपने लंबित मामलों के निपटारे हेतु शीघ्र संबंधित न्यायालय में आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01975-225071 पर संपर्क किया जा सकता है।