मनीमाजरा, 26.04.26- : नगर निगम के मनीमाजरा स्थित सब ऑफिस का नया चार्ज संभालने के बाद ज्वाइंट कमिश्नर बलबीर राय सिंह (पीसीएस) ने शुक्रवार शाम कार्यालय पहुंचकर कार्यप्रणाली का जायजा लिया और स्टाफ से मुलाकात की। इसी दौरान मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान एसएस परवाना के नेतृत्व में उनसे मिला और क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से मनीमाजरा में मकानों की एनओसी न मिलने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना एवं साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट कमिश्नर बताया कि स्थानीय सब ऑफिस का स्टाफ पूरी निष्ठा से काम कर रहा है, और लोगों की मदद भी कर रहा है, लेकिन उच्च स्तर पर बनी कुछ शर्तों और प्रक्रियाओं के कारण एनओसी जारी होने में बाधाएं आ रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस समस्या का समाधान कमिश्नर या ज्वाइंट कमिश्नर स्तर पर ही संभव है, इसलिए इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट कमिश्नर से लोगों को राहत दिलाने की मांग की। इस मौके पर सब ऑफिस की टैक्स ब्रांच सब ऑफिस के इंचार्ज सुपरिटेंडेंट डीपी सिंह भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त बयान में बताया कि जॉइंट कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द एनओसी की प्रक्रिया को आसान कर के लोगों को एनओसी देने की प्रक्रिया को आसान बनाने का पूरा प्रयास करेंगे और उन्होंने यह भी कहा है कि वह एक दिन हफ्ते में सब ऑफिस मनीमाजरा बैठकर एनओसी का कार्य देखेंगे और लोगों को मिला करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधान सुभाष धीमान एवं रामभज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन राजबीर सिंह भारतीय और रविकांत व्यास, अंक्ति अरोड़ा, पंकज शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।