पुलिस थाना या अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास जमा करें लाईसंेसी हथियार: जिला दण्डाधिकारी
धर्मशाला, 30 अप्रैल: जिला दण्डाधिकारी हेमराज बैरवा द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 तथा पंचायती राज चुनाव-2026 के दृष्टिगत जिला कांगड़ा में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि जिला कांगड़ा की सीमा में कोई भी व्यक्ति, कानून प्रवर्तन एजेंसियों को छोड़कर, किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र या घातक हथियार लेकर नहीं चलेगा।
साथ ही, जिले के सभी लाइसेंसधारी शस्त्र धारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने शस्त्र तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या अधिकृत शस्त्र विक्रेता के पास जमा करवाना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा पंचायती राज चुनावों के परिणाम घोषित होने तक प्रभावी रहेगा।
============================================
नगर निगम धर्मशाला के विभिन्न वार्डों के लिए 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
धर्मशाला, 30 अप्रैल: नगर निगम धर्मशाला के विभिन्न वार्डों में पार्षद के लिए आज 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी (नागरिक) धर्मशाला मोहित रत्न द्वारा दी गई।
वार्ड नंबर 1 (फरसेटगंज) से हिमांशी ने आईएनसी की तरफ से नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर 3 (मैक्लोडगंज) से आशा देवी ने भाजपा और सुदर्शना देवी ने आईएनसी की तरफ से नामांकन प्रस्तुत किया है। वार्ड नंबर 4 (कश्मीर हाउस) से नेहा संगल ने भाजपा तथा वार्ड नंबर 5 (खजांची मोहल्ला) से अरुणा कुमारी ने भाजपा की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 8 (खेल परिसर) से रानी देवी आईएनसी की तरफ से, वार्ड नंबर 9 (सकोह) से नरेश कुमार ने निर्दलीय तथा वार्ड नंबर 10 (श्यामनगर) से अमित भारद्वाज ने भाजपा की तरफ से नामांकन किया है। वार्ड नंबर 12 (बड़ोल) से स्वर्णा देवी आईएनसी की तरफ से और मीना कुमारी ने भाजपा, जबकि वार्ड नंबर 14 (कंड) से शेखर आनंद ने भाजपा, मितुल शुक्ला ने निर्दलीय एवं अनोज ने आईएनसी की तरफ से नामांकन पत्र जमा किए हैं।
इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 15 (खनियारा) से परवीन कुमार ने भाजपा, वार्ड नंबर 16 (सिद्धपुर) से उषा रानी ने निर्दलीय तथा वार्ड नंबर 17 (सिद्धबाड़ी) से सुरेश कुमार ने आईएनसी की तरफ से और कृष्ण ने आजाद प्रत्यायशी की तौर पर नामांकन दाखिल किया है।
000