बड़सर में भी मनाया गया विश्व रैडक्रॉस दिवस

बड़सर 08 मई। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई बड़सर ने भी शुक्रवार को विश्व रैडक्रॉस दिवस मनाया। इस अवसर पर एसडीएम स्वाति डोगरा और अन्य अधिकारियों ने स्थानीय नागरिक अस्पताल में मरीजों और अन्य लोगों को जूस एवं फल वितरित किए।

===============================

जटेहड़ी में टीसीपी एक्ट के उल्लंघन पर एक महिला को नोटिस

हमीरपुर 08 मई। तहसील हमीरपुर के राजस्व मुहाल जटेहड़ी में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) अधिनियम का उल्लंघन करते हुए निर्माण करने पर एक महिला को टीसीपी विभाग ने नोटिस जारी किया है।
विभाग के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 की उपधारा-2 के तहत जारी इस नोटिस में निर्माण कार्यों को तुरंत बंद करने तथा साइटों पर पूर्व की स्थिति बहाल के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

=========================

सिविल अस्पताल भोरंज में मनाया गया विश्व रैडक्रॉस दिवस

भोरंज 8 मई। विश्व रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई ने यहां नागरिक अस्पताल में एक शिविर आयोजित किया। इस वर्ष के विश्व रैडक्रॉस दिवस के थीम ‘मानवता में एकजुट’ पर आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम शशिपाल शर्मा ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था रैडक्रॉस मानवता की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के दौरान रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई की मानवता की सेवा से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी गई तथा अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को फल एवं जूस भी वितरित किया गया।
इस मौके पर बीएमओ डॉ. ललित कालिया, अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा रैडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य एवं संरक्षक भी उपस्थित रहे।

=========================

पक्का भरो और आस-पास के क्षेत्रों में 9 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 08 मई। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत पक्का भरो और इसके साथ लगते क्षेत्रों में 9 मई को लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते पक्का भरो चौक, आस्था अस्पताल, पेट्रोल पंप और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

=========================

विश्व रैडक्रॉस दिवस पर नादौन में चलाया सफाई अभियान


नादौन 08 मई। विश्व रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडलीय इकाई ने यहां मिनी सचिवालय के परिसर में सफाई अभियान चलाया।
एसडीएम निशांत शर्मा की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न विभागों और स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिनी सचिवालय परिसर तथा इसके आस-पास के स्थानों पर कचरे एवं झाड़ियों को हटाया। इस अभियान में योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को रिफ्रेशमेंट भी बांटी गई।

================================

हमीरपुर शहर के कुछ क्षेत्रों में 9 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 08 मई। जिला मुख्यालय में जल शक्ति विभाग और टीसीपी विभाग के कार्यालयों के पास खतरनाक पेड़ों को हटाने के कार्य के चलते 9 मई को वार्ड नंबर-7, जल शक्ति विभाग के कार्यालय, टीसीपी विभाग के कार्यालय और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
==============================

प्रागपुर और रैत में मतगणना केंद्रों में आंशिक संशोधन
धर्मशाला, 08 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा पंचायत चुनाव-2026 के अंतर्गत विकास खंड प्रागपुर तथा रैत में मतगणना एवं स्ट्रांग रूम स्थलों को लेकर पूर्व में जारी आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन संबंधित खंड विकास अधिकारियों की ओर से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार विकास खंड प्रागपुर के लिए जिला परिषद तथा पंचायत समिति वार्डों के मतयुक्त मतपत्रों को सुरक्षित रखने (स्ट्रांग रूम) और मतगणना के लिए पहले कृषि विभाग प्रागपुर गोदाम-2 को निर्धारित किया गया था। अब इसके स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) प्रागपुर को मतगणना केंद्र एवं स्ट्रांग रूम के रूप में अधिसूचित किया गया है।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत नारी की मतगणना के लिए पूर्व निर्धारित राजकीय माध्यमिक पाठशाला नारी के स्थान पर अब पंचायत सामुदायिक केंद्र (पंचायत घर) नारी को निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत नारी के चुनाव परिणामों की घोषणा भी इसी संशोधित स्थल पंचायत सामुदायिक केंद्र (पंचायत घर) नारी में की जाएगी।
वहीं पंचायत समिति सदस्य प्रागपुर के चुनाव परिणामों की घोषणा, जो पहले कृषि विभाग प्रागपुर गोदाम-2 में प्रस्तावित थी, अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) प्रागपुर में की जाएगी।
इसी प्रकार विकास खंड रैत के लिए भी पूर्व आदेशों में संशोधन किया गया है। जिला परिषद तथा पंचायत समिति वार्डों के मतयुक्त मतपत्रों को सुरक्षित रखने तथा मतगणना के लिए पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत को निर्धारित किया गया था, जिसे अब बदलकर मिनी सचिवालय शाहपुर किया गया है।
इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्य रैत के चुनाव परिणामों की घोषणा का स्थल भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के स्थान पर अब मिनी सचिवालय शाहपुर निर्धारित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कांगड़ा ने बताया कि पूर्व में जारी आदेशों की अन्य सभी शर्तें, सूचनाएं एवं प्रावधान यथावत लागू रहेंगे। पंचायत चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से यह संशोधन किए गए हैं।

==================================

20 मई तक करें लंबित बिजली बिलों का भुगतान

मंडी, 8 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड विद्युत उपमंडल संख्या-2 मंडी के अंतर्गत आने वाले सौली खड्ड, विन्द्रावणी, नेला, चडयाणा, शिल्ला कीपर, मझवाड, दुदर, कोटमोर्स, सायरी, रखून, ब्राधिवीर, चडयारा, गुटकर, ओटा, बैहना, कैहनवाल, मनयाणा, टिल्ली, तत्याहड़, देवधार, पधियूं, कठलग, रंधाडा, गजनोहा, पतरौण, रत्तीपुल, अलाथू, मराथू, जनेड, सिरम तथा तांदी क्षेत्र के सभी प्रकार के विद्युत उपभोक्ताओं से अप्रैल माह के लंबित बिजली बिलों का भुगतान 20 मई 2026 तक अथवा उससे पूर्व करने का आग्रह किया गया है।

सहायक अभियन्ता ई. सुनील शर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त सूचना के अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय रहते बिजली बिल जमा करवाने की अपील की है ताकि असुविधा से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-222958 तथा 9418126230 पर संपर्क कर सकते हैं।

=====================================

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर गोहर में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 यूनिट रक्त एकत्रित

गोहर 8 मई। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर उपमंडल गोहर के बासा स्थित राजकीय महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में सर्व स्वयंसेवियों, स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारम्भ एसडीएम गोहर देवी राम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी मंडी के सचिव ओपी भाटिया ने उपस्थित लोगों को रेड क्रॉस की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाओं, जरूरतमंदों की सहायता तथा सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए इसे समाज के प्रति एक प्रेरणादायक योगदान बताया।

=======================================

जोगिन्द्रनगर में चार नामांकन हुए दाखिल

जोगिन्द्रनगर, 8 मई। उपमंडल जोगिन्द्रनगर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा और 36-लांगणा के लिए दूसरे दिन चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्द्रनगर मनीष चौधरी ने बताया कि वार्ड 1-भड़याड़ा से अजय कुमार, बलवीर सिंह और शेष राम ने तथा वार्ड 36-लांगणा से रीमा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 3-नेरघरवासड़ा से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

पधर में तीन नामांकन दाखिल


पधर, 8 मई। उपमंडल पधर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह और 5-कुफरी के लिए दूसरे दिन तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड 4-डलाह से अनिता तथा वार्ड 5-कुफरी से शिवानी ठाकुर और सीमा देवी ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 2-बथेरी से कोई नामांकन नहीं हुआ।

बालीचौकी में नौ नामांकन दाखिल

बालीचौकी, 8 मई। उपमंडल बालीचौकी के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 6-नगवाईं और 9-थाची के लिए दूसरे दिन नौ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालीचौकी विचित्र सिंह ने बताया कि वार्ड 6-नगवाईं से रामदेई, तमन्ना, विद्या देवी, कमला देवी, नर्वदा देवी, हिमानी चौहान और ओमी देवी ने नामांकन दाखिल किए। वहीं वार्ड 9-थाची से हिमानी चौहान और ओमी देवी ने नामांकन पत्र जमा किए।

मंडी सदर में तीन नामांकन

मंडी, 8 मई। उपमंडल मंडी सदर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए दूसरे दिन तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र कुमार और गिरीश ठाकुर ने तथा वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड 8-कटौला और 31-कोटली से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

गोहर में तीन नामांकन दाखिल

गोहर, 8 मई। उपमंडल गोहर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण के लिए दूसरे दिन तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोहर देवी राम ने बताया कि वार्ड 10-बासा से बिमला देवी तथा वार्ड 14-नौण से नरोत्तम सिंह और चिंत राम ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 11-मझोठी से कोई नामांकन नहीं हुआ।

थुनाग में आठ नामांकन दाखिल

थुनाग, 8 मई। उपमंडल थुनाग के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 12-रोड़ और 13-ब्रयोगी के लिए दूसरे दिन आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि वार्ड 12-रोड़ से धनेश्वर सिंह और चन्द्रमणी ने नामांकन भरे। वहीं वार्ड 13-ब्रयोगी से नरेन्द्र कुमार, डिंपल शर्मा (दो सेट), धनदेव, पपलेश सिंह और परस राम ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

करसोग में केवल एक नामांकन

करसोग, 8 मई। उपमंडल करसोग के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन और 18-सांवीधार के लिए दूसरे दिन केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। सहायक रिटर्निंग अधिकारी करसोग गौरव महाजन ने बताया कि वार्ड 15-चुराग से डुलू देवी ने नामांकन दाखिल किया, जबकि अन्य तीन वार्डों से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

सुन्दरनगर में एक नामांकन दाखिल

सुन्दरनगर, 8 मई। उपमंडल सुन्दरनगर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा और 22-महादेव के लिए दूसरे दिन केवल एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुन्दरनगर अमर सिंह ने बताया कि वार्ड 21-खिलड़ा से अमरू राम ने नामांकन पत्र जमा किया।

बल्ह में 10 नामांकन दाखिल

बल्ह, 8 मई। उपमंडल बल्ह के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 22-महोदव, 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल और 26-लोअर रिवालसर के लिए दूसरे दिन 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड 22-महोदव से यशोदा देवी, वार्ड 23-कोट (बल्ह) से प्रेम सिंह, वार्ड 24-गोड़ागागल से पंकज शर्मा, वार्ड 25- बेहल से वीरेन्द्र कुमार, नानक चंद, सुरेन्द्र कुमार, विनय गुलेरिया, नरेन्द्र सिंह और राकेश कुमार तथा वार्ड 26-लोअर रिवालसर से पवन कुमार ने नामांकन दाखिल किए।

सरकाघाट में दो नामांकन दर्ज

सरकाघाट, 8 मई। उपमंडल सरकाघाट के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भाम्बला, 29-थौना और 33-नवाही के लिए दूसरे दिन दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सरकाघाट राजेन्द्र गौतम ने बताया कि वार्ड 28-भाम्बला से मीरा तथा वार्ड 29-थौना से लक्ष्मी ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड 27-कोट (गोपालपुर) और 33-नवाही से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।

धर्मपुर में दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं

धर्मपुर, 8 मई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिन्द्र पटयाल ने बताया कि उपमंडल धर्मपुर के अन्तर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा और 35-सोहर के लिए दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।

======================================================

नगर निगम मंडी चुनाव-2026 हेतु मतदान कर्मियों की दूसरी रिहर्सल आयोजित

मंडी, 08 मई-17 मई को आयोजित होने वाले नगर निगम मंडी चुनाव-2026 के दृष्टिगत आज राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सलसहायक रिटर्निग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी(ना)सदर रुपिन्दर कौर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। रिहर्सल में कुल 200 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
रिहर्सल के दौरान मुख्य प्रशिक्षक विजय शर्मा तथा डॉ. कर्म सिंह ने मतदान कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र में ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया, मतदाता पहचान, मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य चुनावी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
दूसरी रिहर्सल में 50 पीठासीन अधिकारीयों सहित कुल 200 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
सहायक रिटेर्निग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी(ना)सदर रुपिन्दर कौर ने सभी मतदान कर्मियों से चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का आह्वान किया, ताकि 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जा सकें।
इस अवसर पर तहसीलदार (निर्वाचन) राजेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

==============================================

पंचायती राज संस्थान सामान्य चुनाव-2026

नामांकन के दूसरे दिन ऊना जिला में जिला परिषद वार्डों के लिए 14 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

ऊना, 8 मई. पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ऊना जिला के विभिन्न जिला परिषद वार्डों से कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने दी।

उन्होंने बताया कि उपमंडल हरोली के अंतर्गत जिला परिषद वार्डों से 4 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 14 पंजावर से अनु वाला धर्मपत्नी सुरेश कुमार, इंदु वाला धर्मपत्नी लेखराज तथा वार्ड नंबर 13 हरोली से नरेंद्र सिंह सुपुत्र धनी राम और जसपाल सुपुत्र सुख दयाल शामिल हैं।

उपमंडल ऊना के तहत 3 प्रत्याशियों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 8 चताड़ा से अनु ठाकुर धर्मपत्नी मनोज कुमार, वार्ड नंबर 10 रायपुर सहोड़ा से बिंदु शर्मा धर्मपत्नी राजन कुमार तथा वार्ड नंबर 7 टक्का से सुमित कुमार शर्मा सुपुत्र हरीश कुमार शर्मा शामिल हैं।

इसी प्रकार उपमंडल अंब में 2 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 1 मुबारिकपुर से पवनजीत सिंह सुपुत्र वलवंत सिंह तथा वार्ड नंबर 2 कुठेड़ा खैरला से अरुण लता धर्मपत्नी संजीव कुमार शामिल हैं।

उपमंडल बंगाणा में 4 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर 5 लठियाणी से सीमा कुमारी धर्मपत्नी राजेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 4 सोहारी से योगराज सुपुत्र धर्मचंद तथा वार्ड नंबर 6 धनेत से वीना देवी धर्मपत्नी रोशन लाल और चंचल वाला धर्मपत्नी सुभाष चंद शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त उपमंडल गगरेट से वार्ड नंबर 16 चलेट से रजनी देवी धर्मपत्नी सुशील कुमार ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र 11 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को प्रातः 10 बजे से होगी, जबकि 14 और 15 मई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।