जनसंपर्क कर्मी कश्मीरी देवी सेवानिवृत्त, डीपीआरओ कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित
बिलासपुर, 11 मई: जिला लोक सम्पर्क अधिकारी (डी.पी.आर.ओ.) कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत कश्मीरी देवी के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समूचे कार्यालय परिवार ने भावुक मन से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव कुमार ने कश्मीरी देवी की सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएँ दीं तथा सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जिला लोक सम्पर्क अधिकारी राजेश जसवाल ने कहा कि कश्मीरी देवी ने अपने सेवाकाल में सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने विभागीय कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सभी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखा।
उन्होंने बताया कि कश्मीरी देवी ने लगभग 26 वर्ष लंबे सेवाकाल के दौरान विभाग में निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि कश्मीरी देवी ने दिसंबर 2001 में बतौर अंशकालिक कर्मी अपनी सेवाएं आरंभ की, जून 2012 में दैनिक वेतनभोगी कर्मी बनीं तथा मई 2017 से नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्य किया।
विभाग को दी गई उनकी बहुमूल्य सेवाओं को स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्य-व्यवहार और सेवाओं की सराहना की।
समारोह के दौरान विभाग की ओर से कश्मीरी देवी को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कश्मीरी देवी के पति गोपाल दत्त, अन्य परिजनों सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।=============================
10वीं की बोर्ड परीक्षा में तल्याहड़ स्कूल का परिणाम रहा शानदार
मंडी, 11 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित इस वर्ष के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ का परिणाम 85.71 प्रतिशत रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी जोशी ने बताया कि हर्षिता 631 (90 प्रतिशत) अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। सूर्यांश कटोच से 605 (86.4 प्रतिशत) अंक लेकर द्वितीय स्थान तथा पूर्वा सूद ने 569 (81.2%) अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्या ने समस्त स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है।
========================================
जिला परिषद चुनाव : विभिन्न उपमंडलों में नामांकन प्रक्रिया संपन्न
जोगिन्द्रनगर में 10 नामांकन हुए दाखिल
जोगिन्द्रनगर, 11 मई। उपमंडल जोगिन्द्रनगर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 1-भड़याड़ा, 3-नेरघरवासड़ा तथा 36-लांगणा के लिए नामांकन के तीसरे और अंतिम दिन 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्द्रनगर मनीष चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्ड 1-भड़याड़ा से विजय कुमार, विशाल सिंह, कश्मीर सिंह, केहर सिंह, राकेश कुमार तथा कुशाल भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 3-नेरघरवासड़ा से हिमा देवी तथा वार्ड 36-लांगणा से प्रियंका सकलानी, मीना देवी और नीश राणा ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
पधर में 8 नामांकन दाखिल
पधर, 11 मई। उपमंडल पधर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 2-बथेरी, 4-डलाह तथा 5-कुफरी के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड 2-बथेरी से भाग चंद और रोशन लाल, वार्ड 4-डलाह से सुनीता देवी, वंदना कुमार, जया स्वरूप और चम्पा देवी तथा वार्ड 5-कुफरी से निशा चौहान और अनीता देवी ने नामांकन दाखिल किए।
बालीचौकी में 3 नामांकन दाखिल
बालीचौकी, 11 मई। उपमंडल बालीचौकी के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 6-नगवाईं तथा 9-थाची के लिए तीसरे दिन तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बालीचौकी विचित्र सिंह ने बताया कि वार्ड 6-नगवाईं से पार्वती तथा वार्ड 9-थाची से शांता कुमारी और आशा देवी ने नामांकन दाखिल किए।
मंडी सदर में 14 नामांकन दाखिल
मंडी, 11 मई। उपमंडल मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा तथा 31-कोटली के लिए अंतिम दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिंद्र कौर ने बताया कि वार्ड 7-स्योग से रूपेंद्र, धर्मपाल, श्याम लाल और हेम सिंह, वार्ड 8-कटौला से मुनीश कुमार, दीपक कुमार, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान, वार्ड 30-सरयाणा से राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से चम्पा ठाकुर ने नामांकन दाखिल किए।
गोहर में 11 नामांकन दाखिल
गोहर, 11 मई। उपमंडल गोहर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी तथा 14-नौण के लिए अंतिम दिन 11 नामांकन दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी गोहर देवी राम ने बताया कि वार्ड 10-बासा से पदमा देवी, वार्ड 11-मझोठी से महेंद्र कुमार, इंद्र देव, लीला देवी, तेज सिंह तथा महेंद्र कुमार और वार्ड 14-नौण से सत्य प्रकाश, शशिकांत, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह तथा शिव लाल ने नामांकन दाखिल किए।
थुनाग में 10 नामांकन दाखिल
थुनाग, 11 मई। उपमंडल थुनाग के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 12-रोड़ तथा 13-ब्रयोगी के लिए नामांकन के अंतिम दिन 10 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि वार्ड 12-रोड़ से संतोष कुमार, गोपाल सिंह, डेल राम, शिव चंद तथा कमल देव ने नामांकन दाखिल किए, जबकि शिव चंद ने दो सेटों में नामांकन भरा। वार्ड 13-ब्रयोगी से तरुण, रोहित तथा लीला राम ने नामांकन दाखिल किए, जिनमें रोहित ने दो सेटों में नामांकन प्रस्तुत किया।
करसोग में 9 नामांकन दाखिल
करसोग, 11 मई। उपमंडल करसोग के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 15-चुराग, 16-लोअर करसोग, 17-सराहन तथा 18-सांविधार के लिए अंतिम दिन 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी करसोग गौरव महाजन ने बताया कि वार्ड 15-चुराग से कल्पना चौहान, भगवती और लीला देवी, वार्ड 16-लोअर करसोग से अनीता देवी और भुवनेश्वरी, वार्ड 17-सराहन से अनीता कुमारी तथा वार्ड 18-सांविधार से गुरूबक्स सिंह, कमल सिंह, सोहन लाल और लेवन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सुंदरनगर में 10 नामांकन दाखिल
सुंदरनगर, 11 मई। उपमंडल सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 19-डैहर, 20-सलापड़, 21-खिलड़ा तथा 22-महादेव के लिए 10 नामांकन दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि वार्ड 19-डैहर से प्रेम सिंह, नागराज और भानु प्रकाश शर्मा, वार्ड 20-सलापड़ से मोहित ठाकुर और राजकुमार तथा वार्ड 21-खिलड़ा से चमन राही ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
बल्ह में 25 नामांकन पत्र दाखिल
बल्ह, 11 मई। उपमंडल बल्ह के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 22-महादेव, 23-कोट (बल्ह), 24-गोड़ागागल, 25-बेहल तथा 26-लोअर रिवालसर के लिए 25 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड 22-महादेव से 2, वार्ड 23-कोट (बल्ह) से जगबहादुर, मुमताज अहमद मांडा, मनोज कुमार, पिंकू और रमेश सहित 5, वार्ड 24-गोड़ागागल से 6 नितिन ठाकुर, वीरेन्द्र कुमार, जीवन राम, कुलदीप नेगी, जितेन्द्र सिंह और शकुंतला देवी, वार्ड 25-बेहल से 10 तथा वार्ड 26-लोअर रिवालसर से 2 नामांकन पत्र टेक सिंह और राकेश कुमार से प्राप्त हुए।
सरकाघाट में 11 नामांकन दर्ज
सरकाघाट, 11 मई। जिला परिषद वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भांबला, 29-थौना तथा 33-नवाही के लिए अंतिम दिन 11 नामांकन दर्ज किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र गौतम ने बताया कि वार्ड 27-कोट (गोपालपुर) से रचना देवी, वार्ड 28-भांबला से अभिलाषा ठाकुर और कल्पना देवी, वार्ड 29-थौना से अनीता देवी, रजनी देवी, मीना तथा कल्पना कुमारी और वार्ड 33-नवाही से विजय कुमार, रमन कुमार, परवीन कुमारी तथा राजेंद्र सूर्यवंशी ने नामांकन दाखिल किए।
धर्मपुर में 12 नामांकन दाखिल
धर्मपुर, 11 मई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटयाल ने बताया कि धर्मपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा तथा 35-सोहर के लिए तीसरे दिन 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
उन्होंने बताया कि वार्ड 31-सरी से अजय कुमारी, वार्ड 34-टिहरा से रंजिता कुमारी, वंदना गुलेरिया तथा अनीता कुमारी और वार्ड 35-सोहर से विमला देवी तथा रमेशा देवी ने नामांकन दाखिल किए।
==============================
बड़सर थाने में टैक्सी वाहन की नीलामी 15 जून को
हमीरपुर 11 मई। उपमंडल बड़सर के एक टैक्सी वाहन से संबंधित एक मामले में सिविल जज न्यायालय बड़सर ने वारंट ऑफ सेल जारी किया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव ठाकुर ने बताया कि डिक्रिटल राशि की रिकवरी के लिए इस वाहन की बिक्री खुली नीलामी के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वाहन की नीलामी की प्रक्रिया 15 जून को सुबह 11 बजे पुलिस थाना बड़सर के परिसर में पूर्ण की जाएगी। इच्छुक लोग इस नीलामी में भाग ले सकते हैं।
===========================================
विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतर्गत पंचायत राज निर्वाचन-2026 के तहत कुल 584 नामांकन प्राप्त
विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतर्गत पंचायत राज निर्वाचन-2026 के तहत कुल 584 नामांकन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी आज यहां खण्ड विकास अधिकारी ओ.पी. शर्मा ने दी।
ओ.पी. शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतर्गत ज़िला परिषद के दो वार्ड के लिए 19, बीडीसी सदस्यों के लिए 56, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 142, उप प्रधान के लिए 147 तथा वार्ड सदस्य के लिए 220 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि के पहले दिन 07 मई, 2026 को कण्डाघाट विकास खण्ड के तहत कुल 117 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 08, बीडीसी सदस्य के लिए 13, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 35, उप प्रधान के लिए 29 तथा वार्ड सदस्य के लिए 32 नामांकन प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने की तिथि के दूसरे दिन 08 मई, 2026 को कण्डाघाट विकास खण्ड के तहत कुल 153 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 04, बीडीसी सदस्य के लिए 15, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 33, उप प्रधान के लिए 39 तथा वार्ड सदस्य के लिए 62 नामांकन प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन 11 मई, 2026 को कण्डाघाट विकास खण्ड के तहत कुल 314 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें ज़िला परिषद के लिए 07, बीडीसी सदस्य के लिए 28, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 74, उप प्रधान के लिए 79 तथा वार्ड सदस्य के लिए 126 नामांकन प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग एवं ज़िला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया गया।
==============================
सोलन दिनांक 11.05.2026
ज़िला परिषद के दाड़वां तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए अंतिम दिन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
डॉ. धीमान ने कहा कि बद्दी उपमण्डल के तहत ज़िला परिषद वार्ड 10-दाड़वां तथा 11-मंधाला के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नामांकन के अंतिम दिन आज दाड़वां वार्ड के लिए एक तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 04 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने कहा कि 10-दाड़वां ज़िला परिषद वार्ड के लिए आज स्नेह लता, निवासी गांव दावटा, डा. मलेरा, वार्ड नम्बर-2, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 11-मंधाला ज़िला परिषद वार्ड के लिए आज अजय कुमार सुपुत्र राम जी दास, निवासी गांव ततोआ, डा. साईं, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, अभिषेक कुमार, सुपुत्र अमर चंद, निवासी गांव कैंडोल, डाकघर बधोनीघाट, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, मान सिंह सुपुत्र लेख राम, निवासी गांव एवं डाकघर मंधाला, तहसील बद्दी तथा सुनिधी, निवासी गांव ततोआ, डाकघट साईं, तहसील बद्दी, ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने उम्मीदवारों को अवगत करवाया कि नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया 12 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से आरंभ की जाएगी। ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी 14 एवं 15 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि 15 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे के पश्चात ज़िला परिषद चुनाव के प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
===========================================
कण्डाघाट, कसौली, सोलन और अर्की क्षेत्र में ज़िला परिषद के लिए कुल 54 नामांकन प्राप्त
ज़िला परिषद नामांकन के लिए कण्डाघाट, कसौली, सोलन और अर्की क्षेत्र से कुल 54 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
ज़िला परिषद वार्ड नामांकन के अंतिम दिन आज कण्डाघाट क्षेत्र के तहत कुल 07, कसौली क्षेत्र के तहत 05, सोलन क्षेत्र के तहत 03 तथा अर्की क्षेत्र के तहत 09 नामांकन प्राप्त हुए।
कण्डाघाट क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड दंघील तथा वाकना के लिए कुल 19, कसौली क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड धर्मपुर तथा टकसाल के लिए कुल 14, सोलन क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड डांगरी तथा चेवा के लिए कुल 07 तथा अर्की क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड दाड़ला, सूरजपुर तथा डुमैहर के लिए 14 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड दंघील के लिए आज पवन कुमार सुपुत्र बलदेव सिंह, निवासी दोची, साधुपुल तथा अमित ठाकुर सुपुत्र रमेश ठाकुर, निवासी धाली, कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड वाकना के लिए आज कृष्ण कुमार सुपुत्र शौक राम, निवासी वाकना, विकास शर्मा सुपुत्र मदन मोहन शर्मा, निवासी आंजी, वाकनाघाट, पिकेश वर्मा सुपुत्र कृष्ण दास वर्मा, निवासी भैंच (कुफ्टु), सुनील सुपुत्र गंगा राम, निवासी डयोंडा तथा अंशुल वर्मा सुपुत्र संजीव वर्मा, निवासी डुमैहर, बनी ने नामांकन प्रस्तुत किया।
कसौली क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड 8-धर्मपुर तथा 9-टकसाल के लिए कुल 14 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड 8-धर्मपुर के लिए आज अजय कुमार सुपुत्र नराता राम, निवासी ग्राम सिहारडी चमारा, डाकघर धर्मपुर, तहसील कसौली, कृपाल सिंह सुपुत्र शक्त राम, निवासी गांव शेवला, डाकघर जाबली, तहसील कसौली तथा गोपाल दत्त सुपुत्र बिश राम, निवासी गांव राजडी, डाकघर जाबली, तहसली कसौली, ज़िला सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड 9-टकसाल के लिए पंकज कुमार सुपुत्र काली दत्त, निवासी गांव गोडती निचली, डाकघर कोटबेजा, तहसील कसौली तथा निखिल ठाकुर सुपुत्र राम करण, निवासी गांव शिल्लू कलां, डाकघर मसूलखाना, तहसील कसौली, ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
सोलन क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड 06-डांगरी तथा 07-चेवा के लिए कुल 07 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड 6-डांगरी के लिए आज वनिता, निवासी ग्राम ममलाडा, डाकघर जौणाजी, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड 7-चेवा के लिए आज शारदा कश्यप, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्तानपुर, सोलन तथा आरती, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्तानपुर, सोलन ने नामांकन प्रस्तुत किया।
अर्की क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड 1-दाड़ला, 2-सूरजपुर तथा 3-डुमैहर के लिए कुल 14 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िला परिषद वार्ड 1-दाड़ला के लिए आज इन्दु शर्मा, निवासी गांव रौरी, डाकघर दाडलाघाट तथा मीनाक्षी ठाकुर, निवासी 74, गांव एवं डाकघर सेवड़ा चंडी ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड 2-सूरजपुर के लिए आज कपिल देव सुपुत्र कृष्ण चन्द, निवासी 23/1, गांव व डाकघर सरयांज, रमेश चंद सुपुत्र गीता राम, निवासी 79/1 ख गांव मनोल, डाकघर सरयांज, मनोहर लाल सुपुत्र नारायण सिंह, निवासी गांव कोटला, डाकघर हनुमान बड़ोग, धर्मपाल सुपुत्र आत्मा राम, निवासी 24/2, गांव दाती ब्राह्मणा तथा कृष्ण देव सुपुत्र बंसी राम, निवासी 14 गांव सहलाना, डाकघर शहरोल तथा संतोष निवासी 17/1, गांव हरदा, डाकघर भराड़ीघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निशांत तोमर ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड 3-डुमैहर के लिए आज आशा परिहार, निवासी 22/1, गांव व डाकघर डुमैहर ने नामांकन प्रस्तुत किया।
नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया 12 मई, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से आरंभ की जाएगी। ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी 14 एवं 15 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
15 मई, 2026 को सांय 03.00 बजे के उपरांत ज़िला परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
======================================
अंतिम दिन जिला परिषद के लिए 48 तथा पंचायत समितियों के लिए 194 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र
पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों तथा वार्ड सदस्यों के लिए 1744 ने दाखिल किये नामांकन पत्र
बिलासपुर, 11 मई: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे व अंतिम दिन जिला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 48 तथा पंचायत समितियों के लिए 194 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिला पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन पत्र भरने के आज अंतिम दिन विभिन्न जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 48 उम्मीदवारों तथा पंचायत समितियों के लिए 194 ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।
उन्होंने बताया कि जिला की चार पंचायत समितियों के लिए 194 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिनमें घुमारवीं पंचायत समिति के लिए 64, झंडूता पंचायत समिति के लिए 43, श्री नैना देवी जी पंचायत समिति के लिए 33 तथा पंचायत समिति सदर से 54 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त जिला की कुल 182 ग्राम पंचायतों के लिए नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन 1744 उम्मीदवारों ने प्रधान, उप प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किये हैं।
जिनमें सदर विकास खंड के तहत 110 प्रधान, 164 उप प्रधान तथा 333 वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसी तरह जहां घुमारवीं विकास खंड के अंतर्गत प्रधान पद के लिए 96, उप-प्रधान पद के लिए 140 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 282 ने नामांकन दाखिल किये हैं तो वहीं झंडूता विकास खंड के अंतर्गत प्रधान के लिए 90, उप-प्रधान के लिए 81 तथा वार्ड सदस्यों के लिए कुल 204 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये हैं। इसी तरह श्री नैना देवी जी विकास खंड के तहत प्रधान के लिए 49, उप-प्रधान के लिए 66 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 129 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये हैं।
उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को प्रातः 10 बजे से संबंधित कार्यालयों में की जाएगी, जबकि 14 तथा 15 मई को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26, 28 तथा 30 मई को सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। ग्राम पंचायतों के मतों की गिनती संबंधित ग्राम पंचायतों में मतदान पूर्ण होने के उपरांत की जाएगी जबकि जिला परिषद और पंचायत समितियों के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
===========================================
जिला बिलासपुर में विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 4727 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
जिला परिषद के लिए 88 पंचायत समिति के लिए 435 तथा ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए 4204 ने किया नामांकन
बिलासपुर, 11 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कुल 4727 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए है। जिनमें जिला परिषद के लिए 88 पंचायत समिति के लिए 435 तथा ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए 4204 उम्मीदवार शामिल है।
उन्होंने बताया कि जिला की 14 जिला परिषद वार्डों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है जबकि 4 पंचायत समितियों के लिए कुल 435 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे है जिनमें बिलासपुर सदर के लिए 112, घुमारवीं से 163, झण्डुता से 105 तथा श्री नैना देवी जी पंचायत समिति के लिए 55 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र शामिल है। इसी तरह जिला की 182 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 4204 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे है। जिनमें प्रधान पद के लिए 871, उप प्रधान पद के लिए 963 तथा पंचायत सदस्यों के लिए 2370 उम्मीदवार शामिल है।