चण्डीगढ़, 16.05.26- : श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में सोलहवें तीर्थंकर श्री 1008 शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

प्रातः काल मंदिर में अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन एवं निर्वाण काण्ड उसके तत्पश्चात प्रातः 8:00 बजे श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण लाडू समर्पित किए गए, तत्पश्चात श्री 1008 शांतिनाथ महामण्डल विधान का शुभारंभ हुआ। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।समाज रत्न नवरतन जैन, राजेन्द्र प्रसाद जैन, अजय जैन, सुरेन्द्र जैन, रजनीश जैन, श्यामलाल जैन, आर.के जैन एवं यशपाल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चंडीगढ़ के तत्वावधान में प्रातः 10:30 बजे से 116 किलो बूंदी के लड्डुओं एवं मीठे पेयजल (शरबत) का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण एवं मीठे शरबत की सेवा प्रदान की गई जिसमें हजारों लोगों ने लाभ लिया समिति पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव, एकता एवं धर्म भावना को सुदृढ़ करने का प्रेरणास्रोत है। अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति ,चंडीगढ़ ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी श्रद्धालुओं, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।