जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न
पंचायत समिति एवं जिला परिषद के सभी परिणाम घोषित, 78.29 प्रतिशत दर्ज हुआ मतदान
उपायुक्त ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मतदाताओं का जताया आभार

बिलासपुर, 01 जून: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 की संपूर्ण प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। जिला की 182 ग्राम पंचायतों, 1140 पंचायत वार्डों, 97 पंचायत समिति वार्डों तथा 14 जिला परिषद वार्डों के लिए तीन चरणों में मतदान आयोजित किया गया। तीनों चरणों में कुल 3,15,443 मतदाताओं में से 2,46,969 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा 78.29 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि प्रथम चरण में 26 मई को 62 ग्राम पंचायतों के 428 वार्डों में मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 1,19,628 मतदाताओं में से 92,615 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 77.41 रहा। द्वितीय चरण में 28 मई को 62 ग्राम पंचायतों के 386 वार्डों में मतदान करवाया गया, जिसमें 1,08,746 मतदाताओं में से 85,854 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 78.95 दर्ज किया गया। तृतीय एवं अंतिम चरण में 30 मई को 58 ग्राम पंचायतों के 326 वार्डों में मतदान हुआ, जिसमें 87,069 मतदाताओं में से 68,500 मतदाताओं ने मतदान किया तथा मतदान प्रतिशत 78.67 रहा।
उन्होंने कहा कि जिला की कुल 182 ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रधान पद के लिए चुनाव निर्धारित थे, जिनमें से 181 ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रधान का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जबकि टाली ग्राम पंचायत में पंचायत प्रधान पद के लिए चुनाव नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त पंचायत उप-प्रधान, पंचायत वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद सदस्यों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।
राहुल कुमार ने कहा कि मतदान, मतगणना तथा परिणाम घोषणा सहित सभी निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न कर लिए गए हैं। पंचायत समिति के सभी 97 वार्डों तथा जिला परिषद के सभी 14 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में 36 घंटे से अधिक समय लगा, जिसके दौरान जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों ने समन्वित एवं प्रतिबद्ध तरीके से कार्य किया।
उन्होंने कहा कि उपमंडल अधिकारियों की निगरानी में खंड विकास अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित की गई तथा प्रत्येक स्तर पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किए गए।
उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तर पर 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। इसके अतिरिक्त वेबकास्टिंग, सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य तकनीकी माध्यमों के जरिए मतदान एवं मतगणना गतिविधियों की सतत निगरानी की गई। मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों के अधिकृत अभिकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनी रही।
उपायुक्त ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में योगदान देने वाले सभी उपमंडल अधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेटों, निर्वाचन अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों तथा मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

============================

पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित
बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति श्री नयना देवी जी के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

1. तनबोल (वार्ड 01) महेंद्र कुमार
2. टाली (वार्ड 02) रूप लाल
3. री (वार्ड 03) रीना देवी
4. स्वाहण (वार्ड 04) अंजना देवी
5. तरवाड़ (वार्ड 05) अंजना कुमारी
6 घवांडल (वार्ड 06) कमला देवी
7 सलोआ (वार्ड 07) सुरेन्दर पाल
8 माकड़ी (वार्ड 08) निशा रानी
9 ग्वालथाई (वार्ड 09) सतनाम सिंह
10 लेहड़ी (वार्ड 10) सुनीता कुमारी
11 कोटखास (वार्ड 11) बलवीर सिंह
12 बस्सी (वार्ड 12) जगदीप सिंह
13 माजरी (वार्ड 13) अमरजीत कौर
14 कौलावाला टोबा (वार्ड 14) राम लोक
15 कौड़ावाला (वार्ड 15) कमलजीत कौर

========================================

पंचायत समिति घुमारवीं के सभी 34 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित
बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति घुमारवीं के सभी 34 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

1. भूलस्वाय (वार्ड 07) किशोर कुमार
2. लददा (वार्ड 05) राजेश कुमार
3. मैहरी काथला (वार्ड 04) ज्योति शर्मा
4. कोट (वार्ड 01) सुभाष चंद
5. तल्याणा (वार्ड 08) रमेश
6. कुठेड़ा (वार्ड 06) निर्मला देवी
7. हटवाड़ (वार्ड 02) नरेश कुमारी
8. बम्म (वार्ड 03) कर्म दत्त शर्मा
9. कुह-मझवाड़ (वार्ड 09) सुमना देवी
10. ननांवा (वार्ड 10) मेहर चंद
11. औहर (वार्ड 15) अजय शर्मा
12. फटोह (वार्ड 13) कौसल्या कुमारी
13. अमरपुर (वार्ड 16) कंचना देवी
14. बकरोआ (वार्ड 14) चैन सिंह
15. घुमारवीं (वार्ड 17) मनोज कुमार
16. हरलोग (वार्ड 11) रूकमा देवी
17. लुहारवीं (वार्ड 18) फूलां देवी
18. कपाहड़ा (वार्ड 24) सुशपाल सिंह
19. कोठी (वार्ड 19) सपना देवी
20. छत (वार्ड 23) मन्जुला देवी
21. पडयालग (वार्ड 25) रश्मि देवी
22. मल्यावर (वार्ड 12) श्याम लाल
23. मोरसिंघी (वार्ड 20) मुकेश कुमार
24. कसारू (वार्ड 22) कुलदीप सिंह
25. पटटा (वार्ड 21) राजेश कुमार
26. गाहर (वार्ड 26) अनिता
27. पपलाह (वार्ड 27) दलजीत सिंह
28. डंगार (वार्ड 28) सविता कुमारी
29. गतवाड़ (वार्ड 29) मोनिका
30. लैहड़ी सरेल (वार्ड 30) परमजीत सिंह
31. भपराल (वार्ड 31) धनी राम
32. बरोटा (वार्ड 32) मंजु कुमारी
33. घण्डालवीं (वार्ड 33) उषा देवी
34. मरहाणा (वार्ड 34) नीलम कुमारी
===========================================

पंचायत समिति बिलासपुर सदर के सभी 25 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित
बिलासपुर, 01 जून: पंचायत समिति झंडूता के सभी 25 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

1. साई खारसी (वार्ड 07) रीना देवी
2. सिकरोहा (वार्ड 10) ममता गौतम
3. सुई सुरहाड़ (वार्ड 08) चंचला देवी
4. धौंन कोठी (वार्ड 03) कुलदीप कुमार
5. पंजगाईं (वार्ड 02) निशा चंदेल
6. नम्होल (वार्ड 11) रीना देवी
7. हरनोडा (वार्ड 04) राजेंद्र कुमार
8. धार टटोह (वार्ड 05) कुलदीप कुमार
9. बरमाणा (वार्ड 01) उर्मिला देवी
10. छकोह (वार्ड 09) नीलम
11. घ्याल (वार्ड 12) दीपा
12 जुखाला (वार्ड 15) राम पाल
13 मैहथी (वार्ड 13) प्रेम लाल
14 बेनला ब्राहम्णा (वार्ड 20) नरेश कुमार
15 डोबा (वार्ड 06) अनिल कुमार
16 राजपुरा (वार्ड 14) अमित कुमार
17 बंदला (वार्ड 16) रामपाल
18 बिनौला (वार्ड 17) सतपाल
19 दयोली (वार्ड 18) पूजा देवी
20 निचली भटेड़ (वार्ड 19) सत्या देवी
21 चांदपुर (वार्ड 21) काजल
22 बामटा (वार्ड 22) नीलम कुमारी
23 रघुनाथपुरा (वार्ड 23) रमेश कुमार
24 कल्लर (वार्ड 24) जगदम्बा ठाकुर
25 छड़ोल (वार्ड 25) विजय पाल
======================================

जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों का चुनाव परिणाम घोषित

बिलासपुर, 01 जून: जिला परिषद बिलासपुर के सभी 14 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणाम इस प्रकार हैं:

1. घंडालवीं (वार्ड 01) जमना देवी
2. गाहर (वार्ड 02) रक्षा कुमारी
3. कुठेड़ा (वार्ड 03) निशु देवी
4. ननावां (वार्ड 04) प्रोमिला देवी
5. बड़गांव (वार्ड 05) नरेंद्र कुमार
6 रोहल (वार्ड 06) जरनैल सिंह
7 जेजवीं (वार्ड 07) आशा देवी
8 जांगला (वार्ड 08) देवांश चंदेल
9 बामटा (वार्ड 09) सपना कुमारी
10 बरमाणा (वार्ड 10) अशोक कुमार
11 नम्होल (वार्ड 11) सुरभि ठाकुर
12 जुखाला (वार्ड 12) लेख राम
13 स्वाहण (वार्ड 13) रतन चंद
14 कोटखास (वार्ड 14) तरसेम सिंह