चण्डीगढ़, 05.06.26- : स्थानीय निवासी सरोज वर्मा उर्फ़ नेहा को प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक इम्तियाज़ अली के साथ एक बार फिर काम करने का अवसर मिला है। उन्होंने इस पर अपनी खुशी और गर्व व्यक्त किया। फिल्म “चमकीला” का हिस्सा बनने के बाद, अब उन्हें उनके आगामी फिल्म प्रोजेक्ट “मैं वापस आऊंगा” में भी योगदान देने का मौका मिला है।
स्पॉट लाइट 24 कास्टिंग, को इस प्रोजेक्ट के लिए डबिंग आर्टिस्ट्स का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने सफलतापूर्वक लगभग 50 कलाकारों का चयन किया। मुंबई की टीम के साथ काम करना उनके लिए एक बेहद सीखने वाला और समृद्ध अनुभव रहा। इस दौरान उन्हें प्रोफेशनल वर्क एथिक्स और फिल्म निर्माण में बारीकियों पर ध्यान देने के महत्व को समझने का अवसर मिला।
इस प्रोजेक्ट टीम में सूरज पारसवानी (एसोसिएट डायरेक्टर), धीमन कर्मकार (साउंड डिजाइनर), वंश राज कौल ( डायरेक्टर असिस्टेंट) मुंबई टीम से और रविंदर सिंह (साउंड इंजीनियर) मोहाली स्टूडियो से शामिल थे, साथ ही प्रकृति अस्थाना का भी सहयोग रहा। पूरी टीम बेहद अनुभवी और सहयोगी थी। विशेष रूप से डायरेक्टर असिस्टेंट वंश राज कौल ने डबिंग के दौरान कलाकारों का मार्गदर्शन कर कार्य को सुचारु और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नेहा खुद को सौभाग्यशाली मानते हुए कहा कि उन्हें इतनी अनुभवी और प्रतिभाशाली टीम के साथ दोबारा काम करने का अवसर मिला। उन्होंने मुंबई की पूरी टीम और इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कलाकारों का दिल से आभार व्यक्त किया।