हिसार, 16.08.26-- अग्रोहा धाम वैश्य समाज द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन अग्रोहा धाम में किया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने ध्वजारोहण किया और कलाकारों द्वारा देशभक्ति पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के लाखों वीरों की कुर्बानी के कारण भारत देश आजाद हुआ। भारत देश को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। आज का दिन हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों बापू महात्मा गांधी जी, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर, लाला लाजपत राय जैसे को याद करने का है। जिसके संघर्ष के कारण हमें यह आजादी मिली। बजरंग गर्ग ने कहा कि आज हम भारत देश में आजादी की की सुख की सांस लाखों वीरों की कुर्बानी के कारण ले रहे हैं। हम सबको मिलजुल कर भारत देश की एकता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। हम सबको भारत देश की तरक्की व उन्नति के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है ताकि भारत देश पहले की तरह सोने की चिड़िया बन सकें। देश तरक्की करेगा तो देश में खुशहाली आएगी और हर घर में रोजगार होगा, जिसकी बहुत ज्यादा जरूरत है।
इस अवसर पर पवन गर्ग, ऋषि राज गर्ग, संदीप कुमार हिसार, अनंत अग्रवाल बरवाला, महेश अग्रवाल माथुर, सुरेश गोयल महाराष्ट्र, श्रीमती नेहा मित्तल फतेहाबाद, ब्रह्मानंद गोयल भट्टू, शिव कुमार मित्तल दिल्ली, स्वरूप चंद सिंगला पंजाब, लालचंद माहेश्वरी राजस्थान आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।