NEWS RECEIVED FROM INLD PARTY
August 18, 2026 04:14 PM
- भाजपा प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोड़ने का काम कर रही है: रामपाल माजरा
- अर्चना गुप्ता भाजपा की समाज को बांटने वाली नीति के तहत ऐसे घटिया बयान दे रही है
- बीजेपी के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, रामचंद्र जांगरा, विधायक रामकुमार गौतम, सांसद रेखा शर्मा ने कई बार भाईचारे के खत्म करने वाले बयान दिए हैं
- चंडीगढ़, 18 अगस्त। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की समाज को बांटने वाली नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता हरियाणा प्रदेश के सामाजिक भाईचारे को तोड़ने का काम कर रही हैं। अर्चना गुप्ता ने कहा था कि एक विशेष वर्ग के लोग नौकरियां लूटने और दलाली का काम करते थे। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी इसकी कड़ी आलोचना करती है। अर्चना गुप्ता के इस बयान को लेकर पार्टी नेता प्रो. संपत सिंह ने हिसार में पुलिस को शिकायत भी दी है। भाजपा प्रदेश में भाईचारे के माहौल को खत्म करना चाहती है, लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल ऐसा कभी नहीं होने देगी। हम प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बीजेपी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के खिलाफ शिकायत देंगे। अब अर्चना गुप्ता सफाई देते हुए कह रही है कि वह एक जाट की बेटी है। अगर वह जाट की बेटी है तो अपना सरनेम गुप्ता की बजाय जाट लिखें। बीजेपी ने हमेशा ही सामाजिक भाईचारे को तोडक़र वोट हासिल किए हैं। अर्चना गुप्ता जिस समुदाय को बदनाम कर रही है उसने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। जब भी देश के ऊपर कोई संकट आया तो इसी विशेष वर्ग के लोग अपनी जान देने से पीछे नहीं हटे। अगर इस समुदाय ने कुछ ठान लिया, तो देश भूखा मर जाएगा। बीजेपी ने हमेशा ही समाज में जहर घोलने का काम किया है। बीजेपी के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, रामचंद्र जांगरा, विधायक रामकुमार गौतम, सांसद रेखा शर्मा ने कई बार भाईचारे के खत्म करने वाले बयान दिए हैं। लेकिन आज उनका नाम निशान भी नहीं बचा है।
- हरियाणा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र पर रामपाल माजरा ने कहा कि पार्टी के दोनों विधायक जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएगी। आज प्रदेश के सभी वर्ग के लोग बीजेपी सरकार से दुखी है। प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, कानून व्यवस्था भी खराब है, फिरौती और धमकियां मिल रही है।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook