मां दुर्गा जी के नौ स्वरूप की पूजा करने से आध्यात्मिक, शांति, सकारात्मक ऊर्जा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है- बजरंग गर्ग
नवरात्रि हमें बुराई पर अच्छाई की जीत, समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता है- बजरंग गर्ग
धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है- बजरंग गर्ग
शारदीय नवरात्रि पूरे देश व प्रदेश में श्रद्धा पर्व बड़ी उत्साह के साथ मनाया जाता है- बजरंग गर्ग
मां दुर्गा जी का विशाल भजन समारोह 19 अक्टूबर को शिवालय मंदिर में होगा- बजरंग गर्ग
हिसार, 11.190.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में शारदीय नवरात्रि पर अखंड ज्योत व पूजा पाठ का भव्य कार्यक्रम शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में आरंभ हुआ। कार्यक्रम 19 अक्टूबर तक चलेगा। शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने माता दुर्गा जी की पूजा-पाठ करने के माला अर्पण करने के उपरांत कहा कि शारदीय नवरात्रि पूरे देश व प्रदेश में श्रद्धा पर्व बड़ी उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि पवित्र व महत्वपूर्ण पर्व है। मां दुर्गा जी के नौ स्वरूप की पूजा करने से आध्यात्मिक, शांति, सकारात्मक ऊर्जा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। नवरात्रि हमें बुराई पर अच्छाई की जीत, समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का संदेश देता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि मां दुर्गा जी शक्ति, साहस व धर्म की प्रतीक है। उनकी आराधना से हमें अन्याय और बुराई के विरोध खड़े होने तथा जरूरतमंद की सहायता करने की प्रेरणा मिलती है। धार्मिक आयोजनों के उद्देश्य केवल पूजा-पाठ करना ही नहीं बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना भी है। धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। बजरंग गर्ग ने कहा कि मां दुर्गा जी का विशाल भजन समारोह 19 अक्टूबर को शिवालय मंदिर में होगा। श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में हर देवी देवताओं के पर्व पर भव्य कार्यक्रम होते हैं। प्राचीन शिवालय मंदिर के साथ जनता की आस्था जुडी हुई है।
इस अवसर पर सुरेंद्र सिंगला, ओम प्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, प्रवीण जैन, सतेंद्र गोयल, सुनील शर्मा, जसराम वर्मा, दीपक कुमार, जगत नारायण, गंगा प्रसाद मौर्य, मुनीष चावला आदि भक्त जन मौजूद थे।