*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा*
*अरदास कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की*
चंडीगढ़, 8 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार देर शाम सपरिवार पंचकूला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और अरदास की।
मुख्यमंत्री ने गुरु चरणों में शीश नवाते हुए प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं हमें मानवता, सेवा, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। गुरुओं द्वारा दिखाया गया सेवा और समर्पण का मार्ग समाज को एकजुट रखने के साथ-साथ जनकल्याण की भावना को भी मजबूत करता है।